पिछले चार साल में शराबबंदी की बजाए छत्तीसगढ़ को बना दिया शराबमंडी- अमित जोगी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पिछले चार साल में शराबबंदी की बजाए छत्तीसगढ़ को बना दिया शराबमंडी- अमित जोगी

-सरकार ने प्रदेश में शराबबंदी का नही निभाया वादा, पिछले चुनाव के समय किया था जनता से वादा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/छत्तीसगढ़/शिव कुमार यादव/- पिछले दिनों ई.डी द्वारा छत्तीसगढ़ में की गई करवाई से ये साफ़ हो गया है कि वर्तमान मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार ने पिछले विधानसभा चुनावों में जो ‘शराबबंदी’ का वादा किया था वो एक चुनावी जुमला मात्र था। पिछले चार सालों में छत्तीसगढ़ को ‘शराबमंडी’ बनाने में राज्य सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। सत्ता दल के नेताओं से लेकर राज्य सरकार के अधिकारियों तक सभी की संलिप्तता से एक व्यवस्थित तरीक़े से राज्य को बर्बाद किया जा रहा है।
                    राज्य भर में पिछले चार सालों से नक़ली शराब से लेकर ‘कट’ सिस्टम बनाकर अवैध उगाही की जा रही है। दो हज़ार करोड़ से अधिक का ये काला बाज़ार सरकार के उच्च पदाधिकारियों के अनुमति के बिना तो चल नहीं सकता। छत्तीसगढ़ की जनता को हज़ारों-लाखों लीटर शराब पिलाकर उनकी ज़िंदगियों को बर्बाद किया जा रहा है। राज्य में बढ़ते अपराध और परिवारों में बढ़ते विवाद का मुख्य कारण भी शराब को लेकर बनाई गई सरकार की ग़लत नीतियाँ हीं हैं। शराब की कालाबाज़ारी और घोटालेबाज़ी में लिप्त मुख्य दोषियों को पकड़ने के बजाय आबकारी विभाग द्वारा छोटे-मोटे अनावश्यक मामलों में ख़ानापूर्ति के नाम पर राज्य के ग़रीब लोगों को गिरफ़्तार कर प्रताड़ित किया जा रहा है।

आज पूरे प्रदेश में सिस्टम भ्रष्ट, जनता त्रस्त, सरकार मस्त
इन सारी घटनाओं के बीच तथाकथित मुख्य विपक्षी दल ‘भाजपा’ के शीर्ष नेताओं की चुप्पी से एक बार फिर ये स्पष्ट हो गया है कि दोनों दलों में सांठगांठ है। आखिर सत्ता और विपक्षी दल का ये रिश्ता क्या कहलाता है? इसका भी जवाब प्रदेश की जनता जानना चाहती है। आज पूरे प्रदेश में सिस्टम भ्रष्ट, जनता त्रस्त और सरकार मस्त दिखाई दे रही है। अब आगामी चुनावों में राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है, आगामी विधानसभा चुनावों में राज्य को शराबमंडी बनाने वालों को जनता करारा जबाब देगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox