कुख्यात गोगी गैंग के सरगना दीपक बॉक्सर को मैक्सिको से लाया गया दिल्ली

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कुख्यात गोगी गैंग के सरगना दीपक बॉक्सर को मैक्सिको से लाया गया दिल्ली

-पुलिस ने बताया बड़ी कामयाबी,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली-एनसीआर में खौफ का पर्याय बने गैंगस्टर दीपक पहल उर्फ बॉक्सर को दिल्ली पुलिस मैक्सिकों से दिल्ली ले आई है। उसे एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा में सीधा स्पेशल सेल के जनकपुरी स्थित कार्यालय ले जाया गया। एयरपोर्ट पर उसकी निगरानी के लिए विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धारीवाल, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद कुशवाहा के साथ खुद एयरपोर्ट गए थे।
                  पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आईएफएसओ के डीसीपी प्रशांत गौतम की देखरेख में छह सदस्य टीम मेक्सिको गई थी। इसमें तीन सदस्य तुर्किये में रुके थे, जबकि तीन सदस्य मैक्सिको गए थे। बॉक्सर को दिल्ली लाने के साथ ही अमेरिका की खुफिया एजेंसी एफबीआई के अफसर भी साथ आए हैं।
                 स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बॉक्सर को भारी सुरक्षा में सेल के कार्यालय में रखा गया है। उसे आज दोपहर बाद मकोका की कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक बिल्डर की हत्या समेत बॉक्सर कई मामलों में फरार चल रहा था।

पुलिस ने कहा बड़ी कामयाबी
दिल्ली पहुंचने पर धालीवाल ने कहा कि यह एक बड़ी कामयाबी है कि समन्वित कार्रवाई के जरिए पहली बार एक अपराधी को मैक्सिको जैसी जगह से लाया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कई महीनों से उसका (गैंगस्टर दीपक बॉक्सर) पीछा कर रही थी। दिल्ली-एनसीआर में इससे बड़ा गैंगस्टर कोई दूसरा नहीं है। इस पर कई टीमों ने काम किया है।

मैक्सिको व तुर्किए ने काफी सहायता की
धालीवाल ने बताया कि गैंगस्टर को पकड़ने में गृह मंत्रालय के साथ भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की एफबीआई, मैक्सिको की पुलिस व तुर्किए देश ने काफी सहायता की। पहली बार किसी गैंगस्टर को पकड़ने में विदेशी एजेंसियों व देशों के साथ बेहतर तालमेल सामने आया है। पुलिस जांच कर रही है कि बॉक्सर को मैक्सिको भगाने में किसने सहायता की है। फर्जी पासपोर्ट मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
                   सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि अगर वह अमेरिका पहुंच जाता तो उसे फिर लाना मुश्किल होता। दीपक एजेंटों (मानव तस्करी करने वाले) के जरिए पांच देशों से होकर मैक्सिको पहुंचा था। बताया जा रहा है कि बॉक्सर ने एजेंटों को मैक्सिको पहुंचाने के लिए करीब 40 लाख रुपये दिए थे। बॉक्सर को मैक्सिको से भारत लाया जा चुका है। वह आज सवेरे ही दिल्ली पहुंचा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox