
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- केरल के कोझिकोड में ट्रेन के एक डिब्बे में आग लगाकर तीन लोगों की जान लेने वाले शख्स को महाराष्ट्र एटीएस ने पकड़ लिया गया है। केरल रेल ब्लास्ट मामले में उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर मूल के रहने वाले आरोपी शाहरूख सैफी का दिल्ली से कनेक्शन जुड़ा है। शाहरुख दिल्ली के शाहीन बाग में एफ ब्लॉक में आठ नंबर आवास में रहता है। केरल पुलिस की एक टीम आज सुबह शाहरुख के घर पर दिल्ली में आई। बताया जा रहा है कि दो अप्रैल को शाहरुख सैफी के पिता ने साउथ वेस्ट दिल्ली के शाहीन बाग थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था।

बताया गया है कि आरोपी को महाराष्ट्र के रत्नागिरी से पकड़ा गया है। बताया गया है कि आरोपी की कस्टडी लेने के लिए केरल पुलिस की एक टीम भी रत्नागिरी पहुंची। महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम शाहरुख सैफी है। घटना पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले को दबोच लिया गया है। मैं महाराष्ट्र सरकार, पुलिस और आरपीएफ-एनआईए का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने आरोपी को इतनी जल्दी पकड़ लिया।

यह है मामला
गौरतलब है, केरल में रविवार रात को कोझिकोड जिले के इलाथूर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने सहयात्री पर पेट्रोल छिड़क कर चलती ट्रेन में आग लगा दी थी। इस घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई, जिनमें एक मां-बेटी भी शामिल हैं। दोनों का शव एलाथुर रेलवे स्टेशन के करीब ट्रैक पर मिला था। इस घटना में करीब आठ लोग घायल भी हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना अलप्पुझा-कन्नूर मुख्य कार्यकारी एक्सप्रेस के डी1 डिब्बे में रात करीब 10 बजे हुई थी।
यात्रियों ने दी थी सूचना
रेलवे सूत्रों के अनुसार, आपातकालीन चेन खींचे जाने के बाद धीमा होने पर आरोपी फरार हो गया था। जब ट्रेन कोझीकोड शहर को पार करने के बाद कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची तो यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सूचना देकर आग बुझाई।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,