अदाणी मुद्दे पर विपक्ष ने ईडी दफ्तर तक निकाला मार्च, पुलिस ने विजय चौक पर रोका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अदाणी मुद्दे पर विपक्ष ने ईडी दफ्तर तक निकाला मार्च, पुलिस ने विजय चौक पर रोका

-टीएमसी-एनसीपी नहीं बनीं पदयात्रा का हिस्सा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- अदाणी मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए विपक्ष संसद में लगातार अदाणी से जुड़े मु्द्दों को उठा रहा है। दिल्ली में अदाणी मुद्दे पर ज्ञापन सौंपने के लिए विपक्षी सांसदों ने संसद से ईडी कार्यालय तक मार्च शुरू कर दिया है। हालांकि एनसीपी और टीएमसी सांसदों ने संसद से ईडी कार्यालय तक विपक्षी सांसदों के विरोध मार्च में भाग नहीं लिया। पुलिस ने विजय चौक पर मार्च को रोक दिया। जिसपर विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की।

                  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मार्च के दौरान कहा कि हम सभी अदाणी के घोटाले में एक ज्ञापन सौंपने के लिए निदेशक ईडी से मिलने जा रहे हैं। लेकिन सरकार हमें विजय चौक के पास कहीं नहीं जाने दे रही है, उन्होंने हमें रोक दिया है। लाखों रुपये का घोटाला हुआ है, एलआईसी, एसबीआई और अन्य बैंक बर्बाद हो गए हैं।

पीएम मोदी और अदाणी के बीच क्या है संबंध
आगे उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति खरीदने के लिए सरकार एक आदमी को पैसा दे रही है। पीएम किसी ऐसे व्यक्ति को प्रोत्साहित कर रहे हैं जिसके पास पहले कम संपत्ति थी लेकिन अब 13 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति हो गई है। यह कैसे हुआ? कौन जिम्मेदार है? पैसा कौन दे रहा है? पूछताछ होनी चाहिए। पीएम मोदी और अदाणी के बीच क्या संबंध है ?

आवाज दबाना चाहते हैं पीएम मोदी
साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 17-18 राजनीतिक दलों के हम सभी सांसद यहां हैं और हम जानना चाहते हैं कि अदाणी ने 2.5 साल के भीतर लाखों और करोड़ रुपये कैसे कमाए। उन्होंने हमें यहां रोका है। हम 200 हैं और यहां 2000 पुलिसकर्मी हैं, इसलिए वे हमारी आवाज दबाना चाहते हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की थी
इससे पहले नेताओं ने इस मुद्दे पर अपनी संयुक्त रणनीति के तहत संसद भवन परिसर में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में मुलाकात की।

संजय राउत बोले मार्च जरूरी
उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि ये मार्च जरूरी है,ये ईडी कार्यालय की तरफ हमारा प्रतिनिधित्व होगा। जिस तरह से देश में ठश्रच् की सरकार अपने राज्य के विरोधियों को टारगेट कर रही हैं जैसे कि सत्ताधारी लोग दूध के धुले हैं। हमारे जैसे लोग जो उनसे सवाल करते हैं उन्हें वो टारगेट करते हैं।

जेपीसी की मांग पर अड़ा विपक्ष
बता दें कि कांग्रेस समेत विपक्षी दल अदाणी मामले की जांच के लिए जेपीसी की मांग कर रहे हैं। मौजूदा बजट सत्र में भी विपक्षी दल अदाणी मामले पर मुखर हैं। वहीं सत्ता पक्ष लंदन में दिए बयान को लेकर राहुल गांधी से माफी की मांग कर रहा है। जिसके चलते संसद नहीं चल पा रही है। कांग्रेस अदाणी मामले पर खासी सक्रिय होकर विरोध कर रही है। इस मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को घेरने की कोशिशों में जुटी है और देशभर में प्रदर्शन कर रही है। विभिन्न प्रदेशों में कांग्रेस कमेटी अदाणी मामले पर विरोध मार्च निकाल रही हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी सदन में लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

टीएमसी ने पीएम मोदी से मांगा जवाब
तृणमूल कांग्रेस ने अलग से एलपीजी मूल्य वृद्धि को लेकर संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया और सरकार से जवाब मांगा। टीएमसी सांसदों ने एलपीजी कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें जवाब दें।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox