
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच अब अमेरिकी खुफिया विभाग ने बड़ा दावा कर पूरे विश्व को चौंका दिया है। विभाग का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगर युद्ध नहीं जीत पाते हैं तो वह इस युद्ध को खत्म करने और यूक्रेन को बर्बाद करने के लिए एटमी हमला भी कर सकते हैं।
दरअसल, अमेरिका के खुफिया विभाग की प्रमुख इरविन हेन्स ने दावा किया है कि लंबे खिंचते युद्ध से रूस का नुकसान बढ़ता जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि अब तक रूस डेढ़ लाख से ज्यादा सैनिकों को खो चुका है। आर्थिक रूप से नुकसान और भी बड़ा है। पुतिन अब आर या पार के मूड में आ गए हैं।
लंबे खिंचते युद्ध से परेशान पुतिन
अमेरिका के खुफिया विभाग की रिपोर्ट में दावा है कि पुतिन युद्ध को तीन दिन में खत्म करने की सोच रहे थे लेकिन अब साल से ज्यादा हो चुका है। ऐसे में युद्ध खत्म करने के लिए अब वह परमाणु बम का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे यूक्रेन की चिंता भी अब पहले से ज्यादा बढ़ गई है।
9 मार्च को रूस ने किया बड़ा हमला
इससे पहले गुरुवार (9 मार्च) को रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर बड़ा हमला किया था। यूक्रेन के कई शहरों में रूस ने मिसाइलों से हमला किया। बीते तीन हफ्तों में यह यूक्रेन पर रूस का यह पहला बड़ा हमला था। इसमें यूक्रेन की राजधानी कीव भी निशाने पर रही और रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों और रिहायशी इलाकों पर भी मिसाइलें बरसाईं जिसके बाद यूक्रेन में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए गए थे।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!