दक्षिण तक पहुंची दिल्ली शराब घोटाले की आंच

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दक्षिण तक पहुंची दिल्ली शराब घोटाले की आंच

-ईडी कार्यालय में केसीआर की बेटी कविता से पूछताछ जारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली शराब नीति घोटाले की आंच अब दिल्ली से निकलकर दक्षिण तक पंहुच गई है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अब केसीआर की बेटी एवं बीआरएस एमएलसी के कविता को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था और आज कविता ईडी के दिल्ली स्थित दफ्तर पहुंच गई हैं। जहां उनसे दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में उनकी कथित भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है। ईडी के सूत्रों का कहना है कि इस मामले से जुड़ी हेरा-फेरी में कविता का सीधा लिंक है।
                मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सिलसिले में एजेंसी उनका उनके एक कथित करीबी हैदराबाद के कारोबारी अरुण रामचंद्रन पिल्लई से करा सकती है. पिल्लई को एजेंसी ने एक हफ्ते पहले गिरफ्तार किया था।

’कल जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन’
 ईडी कार्यालय जाने से ठीक एक दिन पहले के कविता ने शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला आरक्षण विधेयक को संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में पारित करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल की थी। कविता तेलंगाना के सीएम के.चंद्रशेखर राव की बेटी हैं, उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आह्वान किया कि वे महिला आरक्षण विधेयक को पारित करने के लिए सरकार पर दबाव बनाएं। उनका कहना था, मोदी सरकार के पास पूर्ण बहुमत है और ऐसे में वह इस विधेयक को आसानी से पारित करा सकते है। कविता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी आग्रह किया कि वह इस विषय में दिलचस्पी दिखाएं और महिलाओं के साथ खड़ी हों।

विपक्षी दलों ने भी किया समर्थन
माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी की उपस्थिति में कविता ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छह घंटे की भूख हड़ताल की शुरुआत की। उन्होंने मोदी सरकार से मांग करते हुए कहा, वह महिला आरक्षण विधेयक को संसद के इसी सत्र में पेश करें।
                उनके अनशन पर आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, शिरोमणि अकाली दल के नरेश गुजराल, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सुभासिनी अली, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अंजुम जावेद मिर्जा, नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) की शमी फिरदौस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के श्याम रजक, समाजवादी पार्टी (सपा) की पूजा शुक्ला, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सीमा मलिक और कई अन्य नेता शामिल हुए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox