अभिनेता सतीश कौशिक मौत मामले में पुलिस का नया खुलासा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अभिनेता सतीश कौशिक मौत मामले में पुलिस का नया खुलासा

-पुलिस जांच में फॉर्म हाउस पर मिलीं ’आपत्तिजनक दवाइयां,’ संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक की होली मिलन समारोह के दौरान अचानक मौत हो गई थी। बताया जा रहा था कि सतीश की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। वहीं अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने चौंकाने वाला नया खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक सतीश कौशिक की मौत संदिग्ध परिस्थितों में हुई है और फॉर्म हाउस में जांच के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक दवाइयां मिली है।
                दिल्ली पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जब दिल्ली पुलिस की टीम ने फार्म हाउस में जाकर जांच की तो पुलिस को कुछ ’आपत्तिजनक दवाइयां’ बरामद हुईं।  इसके बाद पुलिस सतीश कौशिक की डिटेल पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है। इसी के बाद ही सारी तस्वीर साफ हो पाएगी।

पुलिस ने होली पार्टी में आये मेहमानों की लिस्ट की तैयार
इसी के साथ बता दें कि पुलिस ने होली की पार्टी में आये मेहमानों की लिस्ट भी तैयार की है जो उस वक़्त फार्महाउस में मौजूद थे। पुलिस उस उद्योगपति से भी पूछताछ करना चाहती है जो सतीश कौशिक की मौत के बाद से फ़रार हैं। पुलिस द्वारा जांच में ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फॉर्म हाउस पर मिले आपत्तिजनक दवाइयों के पैकेट किसके लिए और क्यों आए थे? क्या इनका सतीश कौशिश से कोई संबंध तो नही था?

दिल्ली में दोस्त की होलो पार्टी में आए थे सतीश कौशिक
बता दें कि सतीश कौशिक दिल्ली में अपने एक दोस्त के फॉर्म हाउस में होली पार्टी के लिए आए थे। इसी दौरान उनकी तबियत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक एक्टर की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। वहीं सतीश कौशिक के अचानक निधन से पूरी इंडस्ट्री सदमे में हैं। कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है कि हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहने वाले सतीश कौशिश इस दुनिया में नहीं रहे। वहीं सतीश को अंतिम विदाई देने के लिए सलमान खान, अनुपम खेर, जावेद अख्तर, रणबीर कपूर समेत बी टाउन के तमाम सितारे उनके घर पहुंचे थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox