“रन फॉर वुमन पावर“ के लिए दौड़े बी आर जी ग्रुप धावक, मिला चैम्पियनशिप अवार्ड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“रन फॉर वुमन पावर“ के लिए दौड़े बी आर जी ग्रुप धावक, मिला चैम्पियनशिप अवार्ड

-धावक शालु, बह्म प्रकाश, प्रवीन, सुरेंद्र व विनोद ने पाया स्थान, जीते इनाम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला सशक्तिकरण को लेकर राजघाट पर “रन फॉर वुमन पावर“ दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें बीआरजी ग्रुप धावकों ने महिला जागरूकता को लेकर रन में भाग लिया। इस दौड़ में बीआरजी के पांच धावको ने अपनी जीत का परचम फहराते हुए न केवल ईनाम राशि जीती बल्कि ग्रुप को टीम चैम्पियनशिप अवार्ड भी दिलवाया।
                जी 20, हेल्थ फिटनेस ट्रस्ट, गांधी स्मृति एडं दर्शन समीति द्वारा एशियन मैराथन चैंपियन डा सुनिता गोदारा की अगुवाई मे राजघाट पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को रन फॉर वूमेन पावर दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में देश के विभिन्न हिस्सों से धावकों ने भाग लिया। इस रन में बीआरजी ग्रुप का भाग लेने का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक करना था क्योंकि एक स्वस्थ महिला एक स्वस्थ परिवार को प्रोत्साहित करती है।


               रविवार को राजघाट पर दस, पांच और एक किलोमीटर तक ’रन फॉर वूमेन पावर’ का आयोजन किया गया। जिसमे सभी धावकों ने सुबह छह बजे से दौड़ मे भाग लिया। दौड़ में मुख्य अतिथि विजय गोयल थे। इस संबंध में कोच दीपक छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि बहादुरगढ शहर और बहादुरगढ रनर्स ग्रुप के लिए बडी खुशी की बात है कि इस रन में बीआरजी ग्रुप को चैम्पियनशिप अवार्ड से नवाजा गया है।
               बहादुरगढ रर्नस ग्रुप से 42 धावको ने परिवार सहित भाग लिया जिसमे शालु दुदेजा ने 35$ मे पहला स्थान प्राप्त कर 3000 रु, ब्रह्म प्रकाश ने 40$ आयु वर्ग मे पहला स्थान प्राप्त कर 3000 रु, विनोद शर्मा ने दुसरे स्थान पर 2000 रु, परवीन सांगवान दुसरे पायदान पर 2000 रु, 50$ मे डा सुरेंद्र सहरावत पहले स्थान पर रहे और3000 रु जीते। सभी को इनाम राशी के साथ ट्रॉफी और गिफ्ट भी प्रदान किए गए। दीपक छिल्लर को गांधी स्मृति मोमैंटो प्रदान किया गया। वहीं एक और दौड मे धर्मवीर सैनी ने दुसरा स्थान हासिल किया।
                  बहादुरगढ रनर्स ग्रुप के सदा से ही नारी सशक्तिकरण के साथ खङा है सुनिल बेनीवाल, गीता रानी, गौरव, सतीश देशवाल, निर्जन, गुलाब, निकुंज, कनचन, रिशभ, दीपक, रोहित राज, अजय कुमार, प्रदीप सांगवान, नीलम, वैदिक, शैलेष, नीरज छिल्लर, विहान, प्रवीन, अजली, निखिल, एकता, अजय, मोनु, रविंद्र, सुरेंद्र, कपिल व रविन्द्र ने दौङ मे भाग लेकर महिलाओ के स्वाभिमान की रक्षा का संदेश दिया। वहीं दौड़ के जरिए बालिकाओं को आत्मरक्षा के साथ ही कानूनी जानकारी भी मुहैया कराई गई।
                  वर्तमान समय में एक परिवार, समाज और देश के प्रगति में नारी का सराहनीय योगदान हैं। नये-नये क्षेत्रो में स्त्री की प्रतिभा की पहचान हो रही है। आज के समय में ऐसा कोई क्षेत्र नही हैं जहाँ उच्च स्थान पर नारी कार्यरत न हो। नारी के सम्मान और शिक्षा के लिए हर व्यक्ति को अपना सहयोग करना चाहिए तभी एक सभ्य समाज का निर्माण हो सकेगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox