प्लास्टिक थैलियों के उपयोग के खिलाफ द्वारका में निगम उपायुक्त ने चलाया अभियान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्लास्टिक थैलियों के उपयोग के खिलाफ द्वारका में निगम उपायुक्त ने चलाया अभियान

-पालम 360 गांव के प्रधान समेत कई प्रधान व आरडब्लूए भी मुहिम में आए आगे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली को स्वच्छ रखने एवम क्षेत्र में साफ सफाई को बढ़ावा देने तथा प्लास्टिक की थैलियों एवम अन्य रोज मर्रा के प्रयोग में आने वाले नुकसान देह सामानों के चलन को समाप्त करने के उद्देश्य से द्वारका सेक्टर चार में दिल्ली नगर निगम के उपायुक्त श्री प्रदीप कुमार ने स्थानीय आरडब्ल्यूए के सदस्यों के लोगों के साथ मिलकर सफाई अभियान की शुरुआत की।
                    उपायुक्त महोदय ने द्वारका सेक्टर चार में आरडब्ल्यूए के सदस्य रामेश्वर मलिक की अध्यक्षता में क्षेत्र के समस्त आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों एवम प्रबुद्ध नागरिकों के साथ एक सभा आयोजित की जिसमे उन्होंने बताया कि प्लास्टिक की थैलियों एवम रोज उपयोग कर फेकने वाले सामानों का बहिष्कार हो एवम दुकानदार इन्हे ना बेचें।उन्होंने लोगों को भी इनके उपयोग के लिए मना किया। सभा में सभी सदस्यों ने एक स्वर से उपायुक्त महोदय के प्रस्ताव का समर्थन किया।
                    सभा में पालम 360 गांव के प्रधान सुरेंद्र सिंह सोलंकी, आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान एवम राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर सिंह सोलंकी तथा सेक्टर चार के निगम पार्षद रामनिवास गहलोत एवम क्षेत्र के समस्त आरडब्ल्यूए के लोगों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। सभा के अंत में रणबीर सिंह सोलंकी ने उपायुक्त महोदय के साथ साथ सबों का धन्यवाद ज्ञापन किया तत्पश्चात उपायुक्त महोदय के साथ साथ सभी लोगों ने द्वारका से4-5 में घूम घूम कर जहां प्लास्टिक की थैलियां व अन्य वस्तुएं दिखी उन्हे उठाकर डस्ट बीन में डाला। सदस्यों के साथ साथ  उपायुक्त महोदय ने स्वयं अपने हाथों से प्लास्टिक की थैलियां एवम कूड़े उठाकर डस्ट बीन में रखे तथा दुकानों में दिख रही प्लास्टिक की थैलियां एवम ग्लास प्लेटें हटवाईं ताकि लोगों को इन वस्तुओं के बहिष्कार का संदेश मिल सके एवम स्वच्छ भारत के उद्देश्य में योगदान दिया जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox