
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- जल बोर्ड के अधिकारियों एवम ठेकेदारों की लापरवाही से काफी दिनों से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। वही उपवोक्ताओं को पीने का पानी नसीब नही हो रहा है। जिसकारण मधुविहार कालोनी व आसपास के क्षेत्र के लोगों में जलबोर्ड अधिकारियों की लापरवाही के कारण रोष व्याप्त है।
वाकया है मधु विहार के सातों ब्लॉकों का जहां दो साल पहले सीवर की लाइन डाली हुई थी जिसमे सरकार ने करोड़ों रुपए लगाए है लेकिन वे कारगर नहीं है लिहाजा जहां तहां सीवर ओवर फ्लो होता रहता है। इस बीच जल बोर्ड द्वारा पुरानी लाइनें हटाकर नई लाइनें लगाने का कार्य चल रहा है जिसके अंतर्गत ठेकेदारों द्वारा कही कही पुरानी लाइनें हटाने के बाद उन्हें बंद नही किया गया है जिससे लाखों लीटर पीने का पानी रोज बरबाद हो रहा है।


ये है ए ब्लॉक गली न ६ व ७ ,सी वन ब्लॉक, सी ब्लॉक गली न एक जो अभी तक बदली नहीं गई है। ऐसे और कई जगह लाइन जोड़ने और काटने में गड़बड़ी की गई है जिससे लोग परेशान है क्योंकि पीने का पानी और सीवर के पानी निकलने से जहां लोगो के घरों में पानी भर जाता है वही दो फीट गढ्ढा खोदने पर जमीन से पानी निकल आता है।
लोगों की शिकायत पर आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने जल बोर्ड के अधिकारियों , सीइओ से लेकर मुख्य मंत्री एवम उपराज्यपाल से भी याचना कर चुके है लेकिन अभी भी मामला जस का तस बना हुआ है और इधर पानी की बरबादी जारी है। उन्होंने कहा कि काफी दिनों से लिखित रूप में कई बार वे अधिकारियों से इस मामले में निवेदन करते रहते है लेकिन संज्ञान लेने वाला कोई नही है। अब तो लोगों को घर से बाहर आना जाना भी मुश्किल हो रहा है।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”