
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- पुरानी किताबों को रद्दी में ना बेचकर उसे जरूरतमंद व गरीब बच्चों के लिए दान कर आप भी हजारों बच्चों को सुशिक्षित करने का श्रेय ले सकते है। अब जरूरतमंद व गरीब बच्चों की मदद के लिए सति भाई साई दास सेवा दल ने पुस्तकदान अभियान चलाया है ताकि गरीब बच्चों को भी पुस्तके पढ़ने सुअवसर प्राप्त हो सके।
सति भाई साईदास सेवा दल के कार्यकर्ता पुस्तकदान अभियान को लेकर बच्चों तक अपनी पंहुच बना रहे है और उन्हे पुस्तक रद्दी में ना बेचने की सलाह दे रहे है। साथ ही वो बच्चों को पुस्तकदान अभियान से जोड़ने की मुहीम भी चला रहे है ताकि बच्चे इस अभियान से जुड़कर अपने साथियों में भी पुस्तके दान करने की प्रेरणा जगा सकें। सति भाई साई दास सेवा दल के सदस्य दीपक आनन्द व महेश सिंधवानी ने कहा कि हम ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इस अभियान से जोड़ने की कोशिश कर रहे है तथा बच्चों के अभिभावकों से अपील कर रहे है कि वो बच्चों को पुस्तकदान अभियान की अहमियत समझाये और उन्हे इस अभियान से जोड़े।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!