नाबालिग की घिनौनी करतूत, राज दबाने के लिए 6 साल की मासूम की नृशंस हत्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नाबालिग की घिनौनी करतूत, राज दबाने के लिए 6 साल की मासूम की नृशंस हत्या

-दोस्तों के साथ देखता था अश्लील वीडियो, बोला- उम्मीद नहीं थी इतनी छोटी बच्ची...

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गाजियाबाद/शिव कुमार यादव/- गाजियाबाद के मोदीनगर के एक गांव में शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की गई छह साल की मासूम बच्ची की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने गांव के ही 13 साल के किशोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया है कि छठी कक्षा में पढ़ने वाले किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। विरोध करने पर आरोपी ने बच्ची के सिर में ईंट उठाकर दे मारी। मासूम लहूलुहान होकर भागने लगी तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद आखिरी सांस तक आरोपी ने मासूम पर ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार किए और फिर फरार हो गया।
              वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए किशोर हत्या के बाद स्कूल पहुंच गया। दरअसल, पुलिस को पेड़ पर खून से सनी कमीज लटकी मिली थी। हत्या के दौरान कमीज पर खून के छींटे आए थे। इस कमीज के जरिए ही पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपी ने कमीज को धो-कर घर के पास पेड़ पर फेंक दिया था। कमीज टहनियों में उलझ गई थी। पुलिस का कहना है कि उसे शनिवार की दोपहर स्कूल से ही हिरासत में लिया गया था। उस पर शक उसकी कमीज से हुआ था।

दोस्तों के साथ देखता था अश्लील वीडियो
पुलिस ने पूछा कि उसने बच्ची से दुष्कर्म करने की क्यों सोची? पुलिस का कहना है कि उसने बताया कि उसे अकेला देखकर उसके मन में गलत ख्याल आ गया। वह दोस्तों के साथ मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखता था। वीडियो से ही उसके मन में इस तरह की बातें आती थीं। हत्या के बारे में उसने बताया कि उसे उम्मीद नहीं थी कि इतनी छोटी बच्ची दुष्कर्म का विरोध करेगी और चिल्लाने लगेगी। उसके विरोध करने पर उसे लगा कि वह घर जाकर सब बता देगी और वह पकड़ा जाएगा। पकड़े जाने के डर से उसने ईंट उठाई और उस पर ताबड़तोड़ प्रहार कर डाले।

                  पुलिस ने बताया कि कमीज पर खून लगा होने के बारे में पूछने पर भी उसने गुमराह करने की कोशिश की। उसने पहले कहा कि कुछ दिन पहले उसे चोट लग गई थी, उसी से कमीज पर खून लग गया। सख्ती से पूछताछ पर उसने बताया कि खून बच्ची का ही है। वह कमीज बदलकर स्कूल गया था। हत्या के बाद स्कूल जाने के सवाल पर उसने कहा कि उसे लगा था कि ऐसा करने पर उस पर किसी को शक नहीं होगा। लोग समझेंगे कि वह स्कूल में था। उसे उम्मीद नहीं थी कि उसकी पेड़ पर लटकी कमीज पर किसी की नजर पड़ेगी।

छात्रों की गवाही से खुली पोल
किशोर ने पुलिस से कहा कि वह सुबह ही स्कूल आ गया था, उसने हत्या नहीं की है। इस पर पुलिस ने कक्षा के अन्य छात्रों से पूछा कि वह स्कूल किस समय आया था? उन्होंने बताया कि वह लगभग 12 बजे आया था और चुपचाप पीछे आकर बैठ गया था। इस पर पुलिस को यकीन हो गया कि हत्या उसने ही की है। हालांकि, वह जुर्म कुबूल नहीं कर रहा था। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कुबूल किया और पूरा घटनाक्रम बताया।
               

  डीसीपी ग्रामीण जोन रवि कुमार ने बताया कि पुलिस उस तक पेड़ पर लटकी मिली उसकी खून से सनी कमीज के जरिए पहुंची। हत्या के दौरान उसकी कमीज पर खून के छींटे आए थे। उसने कमीज को धो-कर घर के पास पेड़ पर फेंक दिया था। यह टहनियों में उलझ गई थी। पुलिस का कहना है कि उसे शनिवार की दोपहर स्कूल से ही हिरासत में लिया गया था। उस पर शक उसकी कमीज से हुआ था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox