पठान विवाद में भाजपा के बड़बोले नेताओं को पीएम मोदी ने दी नसीहत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पठान विवाद में भाजपा के बड़बोले नेताओं को पीएम मोदी ने दी नसीहत

-कहा- क्या जरूरत है, पार्टी नेताओं को सुना दिया फरमान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेताओं को सलाह दी है कि वह फिल्मों पर बेवजह की बयानबाजी से बचें। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 16-17 जनवरी को दिल्ली में आयोजित हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री ने ये बातें कही। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग कुछ फिल्मों पर बयानबाजी कर रहे हैं, जो कि मीडिया पर पूरे दिन चलाए गए। पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं के बेवजह की बयानबाजी से बचने की सलाह दी।    
               बता दें कि प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब देश में शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर विवाद चल रहा है। पीएम मोदी ने फिल्मों पर बयान देने से बचने की सलाह देते हुए कहा कि “एक नेता हैं जो फिल्मों पर बयान देते रहते हैं, उनके बयान टीवी पर चलते रहते हैं. उन्हें लगता है वे नेता बन रहे हैं, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी उन्हें फोन किया, लेकिन वे मानते नहीं हैं. क्या जरूरत है हर फिल्म पर बयान देने की।“ हालांकि पीएम मोदी ने इस दौरान किसी फिल्म का नाम नहीं लिया है। पीएम के इस बयान को फिल्म पठान पर की जा रही बयानबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, हाल ही में बीजेपी के कई नेताओं ने शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान पर कई बयान दिए थे।

               दरअसल पठान फिल्म के एक गाने में दीपिका पादुकोण को भगवा जैसे रंग की बिकनी में दिखाने पर विवाद है, जिसके चलते भाजपा के कई नेताओं ने पठान फिल्म को बैन तक करने की मांग कर दी थी। बता दें कि महाराष्ट्र भाजपा के नेता राम कदम ने सवाल खड़े करते हुए पूछा था कि क्या फिल्म को सस्ती लोकप्रियता दिलाने के लिए यह सब किया गया या फिर सोची समझी साजिश के तहत यह विवाद खड़ा किया गया है। राम कदम ने यह भी कहा कि अगर कोई फिल्म या टीवी धारावाहिक हिंदू समाज की भावनाओं का अपमान करता है तो उसे महाराष्ट्र में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जाएगी।

             मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी पठान विवाद पर बयान दिया था। उन्होंने मांग की थी कि फिल्म से आपत्तिजनक दृश्यों को हटाया जाए वरना फिल्म को मध्य प्रदेश में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जाएगी। बिहार समेत अन्य राज्यों में भी पठान फिल्म के गाने को लेकर आपत्ति जताई गई। बिहार में भाजपा नेता हरि भूषण ठाकुर बचौल ने तो राज्य में पठान फिल्म की रिलीज को ही रोकने की मांग कर दी थी। उन्होंने कहा कि भगवा रंग हमारे धर्म का प्रतीक है। यह फिल्म सनातन संस्कृति को कमजोर करने की घटिया कोशिश है। नरोत्तम मिश्रा के अलावा मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम और कई अन्य बीजेपी नेताओं ने भी इस फिल्म के विरोध में बयान दिए थे। फिल्म पठान से पहले बीजेपी (ठश्रच्) नेता अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु, आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर भी बयानबाजी कर चुके हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox