
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह पर लगे सेक्सुअल हैरेसमेंट आरोप के मामले में खापों के अल्टीमेटम के बाद सरकार बैकफुट पर आ गई है। मंत्री पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच का सरकार ने वापिस पंचकूला ट्रांसफर कर दिया है। इससे पहले जूनियर महिला कोच का ट्रांसफर तत्कालीन खेल मंत्री संदीप सिंह ने झज्जर स्टेडियम कर दिया था। जबकि जूनियर महिला कोच ने आरोप लगाया था कि मंत्री ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसका ट्रांसफर किया। जिसके बाद वह लगातार कार्रवाई की मांग में डटी हुई हैं।
हरियाणा खेल विभाग की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। जूनियर कोच अब पंचकूला स्टेडियम में अभ्यास कर सकेगी। कोच को दिसंबर में पंचकूला से झज्जर शिफ्ट किया गया था। कोच ने झज्जर में अभ्यास की उचित सुविधा नहीं होने का हवाला देते हुए अपने तबादले के आदेश को रद्द करने का अनुरोध किया था।

कोच ने नहीं किया था जॉइन
खेल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जूनियर महिला कोच ने झज्जर में जॉइन नहीं किया था, लेकिन उसे पंचकूला में अभ्यास करने की अनुमति दी गई थी। अब महिला के पंचकूला वापसी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। महिला कोच अब पंचकूला में अपना अभ्यास जारी रख सकती है।
खापों का 23 जनवरी तक अल्टीमेटम
दिल्ली के झाड़ौदा गांव में बाबा हरिदास सरोवर के परिसर में हुई सर्व खाप महापंचायत ने राज्य सरकार को आरोपी मंत्री को 23 जनवरी तक मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने का अल्टीमेटम दिया है। सर्व खाप महापंचायत (सभी खापों की एक बैठक) में यह फैसला लिया गया है, जिसमें मंत्री को गणतंत्र दिवस पर तिरंगा नहीं फहराने की धमकी दी गई है।

हरियाणा के झज्जर के गांव डावला में भी रविवार को सर्व खाप पंचायत में महिला जूनियर कोच मामले में आरोपी मंत्री संदीप सिंह पर सरकार द्वारा कार्रवाई न करने पर खाप प्रधानों ने कड़े दिखाए। ऐलान किया गया कि मंत्री को 26 जनवरी पर तिरंगा झंडा नहीं फहराने देंगे। साथ ही राज्य सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया गया। कहा गया कि 7 दिन में मंत्री संदीप सिंह को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे नहीं डाला गया तो प्रदेश के सभी मंत्रियों को काले झंडे दिखाएंगे।
हरियाणा के मंत्री पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर जूनियर महिला कोच ने सनसनीखेज खुलासा किया है। महिला कोच ने कहा कि उन्हें फोन कॉल्स आ रही हैं। जिसमें कहा जा रहा है कि जिस देश जाना चाहती हो जाओ, एक महीने का एक करोड़ मिलेगा। बस अपना मुंह बंद रखो।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?