पूर्व पार्षद संतोष सुखबीर शौकीन के कार्यालय पर चली गोली

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पूर्व पार्षद संतोष सुखबीर शौकीन के कार्यालय पर चली गोली

-दो अज्ञात हमलावरों ने चलाई दो राउंड गोली

नजफगढ़-नई दिल्ली/- नंगली सकरावती वार्ड की पूर्व कांग्रेसी पार्षद संतोष सुखबीर शौकीन के श्याम विहार स्थित कार्यालय पर दो अज्ञात बाईक सवारों ने दो राउंड गोली चलाई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नही हुआ है लेकिन पूरे क्षेत्र में इस वारदात के बाद से दहशत का माहौल बन गया है।
               छावला थाना पुलिस के एसएचओ व एसीपी ने मौके पर पंहुच कर मौका ए वारदात क्षेत्र का निरिक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं पुलिस के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। डीसीपी एम हषवर्धन का कहना है कि आरोपी जल्द पकड़ लिये जायेंगे। वहीं सुखबीर सिंह का कहना है कि बदमाशों के अंदर पुलिस का डर नही रह गया है। इसीलिए ऐसी घटनाऐं लगातार हो रही हैं और पुलिस मूक दर्शक बनी बैठी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox