युवा दिवस पर एबीवीपी का युवा गर्जना सम्मेलन,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

युवा दिवस पर एबीवीपी का युवा गर्जना सम्मेलन,

-तैयारियों को लेकर आयोजित हुई जिला बैठक

गुरूग्राम/- दो दर्जन से अधिक कॉलेज कैंपस के हजारों छात्रों की समस्याओं व युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए अग्रसर करने हेतु छात्र संगठन एबीवीपी छात्र गर्जना कार्यक्रम करेगा। युवा दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों छात्रों को जोड़ने की तैयारी है।
           इसी कार्यक्रम की रुपरेखा के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की जिला बैठक बुद्धवार को माधव भवन स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उत्तर क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री श्री आनंद श्रीवास्तव ने जिला सम्मेलन को लेकर रूपरेखा पर चर्चा की व भव्य आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण बातें बताई। आनंद श्रीवास्तव, विभाग प्रमुख दुष्यंत गौड़, विभाग संगठन मंत्री करण पनिहारी, जिला संयोजक आशीष राजपूत ने द्वीप प्रज्ववलन कर बैठक की शुरुआत की।


           आनंद श्रीवास्तव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के वर्तमान परिदृश्य को लेकर अभाविप जिला सम्मेलन की रूपरेखा तैयार कर रही है जिसके द्वारा न सिर्फ छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा बल्कि वर्तमाज परिदृश्य में विभिन्न विषयों पर अभाविप क्या सोचता है उसको भी समाज के आगे रखा जाएगा। जिला सम्मेलन के माध्यम से युवा तरुणाई को समाज के लिए उनके कर्तव्य भी याद दिलाये जाएंगे तो वहीं युवाओं की समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु भी दबाब शासन व प्रशासन पर डाला जाएगा।
           जिला संयोजक आशीष राजपूत ने बैठक की भूमिका रखते हुए सभी छात्रों तक जिला सम्मेलन के संदेश को पहुंचाने का आग्रह किया। विभाग संगठन मंत्री करण पनिहारी ने बताया कि सम्मेलन में प्रस्ताव पारित किए जाएंगे जोकि अभाविप के  एजेंडे को बताएंगे। विभिन्न कैंपस की समस्याओं के साथ हर कॉलेज के कार्यकर्ता हर विद्यार्थी तक जाकर उन्हें सम्मेलन का निमंत्रण देंगे व कार्यक्रम में शिक्षा जगत के प्रसिद्ध व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। जिला सम्मेलन को शक्ति प्रदर्शन दिखाने के बजाय वर्तमान परिदृश्य पर चर्चा करने व छात्रों को एकजुट करने के लिए बताया गया है। हालाँकि अभाविप के ये जिला सम्मेलन राष्ट्रीय स्तर पर हर जिलों में किये जायेंगे। युवा गर्जना कार्यक्रम को लेकर गट चर्चा में कार्यकर्ताओं को पर्चा निकालने, प्रस्ताव तैयार करने, सोशल मीडिया, मीडिया से संवाद करने व अधिक लोगों तक बात पहुंचाने के लिए कार्यशाला का आयोजन भी हुआ।
             बैठक में विभाग प्रमुख प्रो. दुष्यंत गौड़ व विभाग संयोजक गौरव कटारिया, महानगर अध्यक्ष योगेश्वर दयाल, महानगर मंत्री मोनिका भी उपस्थित रहे। बैठक में गुरुग्राम महानगर, सोहना, पटौदी, मानेसर व फरुखनगर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न महाविद्यालयों से नगर सह मंत्री अनिता व अर्पित, लोकेश, दीपेंद्र, सिमरन राघव, जतिन गुप्ता, चिराग, प्रवेश कौशिक, सिद्धार्थ राणा, स्नेहा, ज्योतिरादित्य, सविता गुर्जर, तरुण यादव, ऋषभ, रेनू, कोमल, शिखा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox