नेवी मैराथन टीम के साथ 2 दिन दौडे बहादुरगढ रनर्स ग्रुप के धावक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नेवी मैराथन टीम के साथ 2 दिन दौडे बहादुरगढ रनर्स ग्रुप के धावक

नई दिल्ली/- आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नौसेना द्वारा 30 अक्टूबर से 03 दिसंबर 22 तक 1500 किलोमीटर (35 दिनों में 35 मैराथन) दौड़ अभियान का आयोजित की गई। इस दौड़ में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के खिलाड़ियो ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया और नेवी के धावकों व अधिकारियों के साथ दौड़ लगाई।
              यह अभियान, 05 सप्ताह की अवधि में, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ क्षेत्र में और उसके आसपास भारतीय नौसेना के अल्ट्रा-मैराथन धावकों द्वारा किया गया। नेवी की टीम को लेफ्टिनेंट कमांडर देवदत्त शर्मा द्वारा लीड किया गया जिसमे साथ मे लेफ्टिनेंट कमांडर उज्ज्वल चौधरी, कमांडर प्रिया खुराना,संजय कुमार, देवेंद्र कुमार, रामरतन शैलेश, मुकेश कुमार, अजी कुमार गोविंद, रोहित फिजियो,नवीन पैरामेडिक शामिल रहे। अल्ट्रा-धावक जो कि रोज एक पूर्ण मैराथन (42.20 किमी) या उससे अधिक दूरी दौड़ें।


             टीम का मोटो गांवों/कस्बों से सशस्त्र बलों की तैयारी कर रहे स्थानीय एथलीटों और युवाओं के टीम को शामिल कर और कुछ दूरी तक उनके साथ दौड़ना था। जनता के बीच स्वास्थ्य और फिटनेस जागरूकता को बढ़ावा देना और लोगों के बीच अग्निपथ योजना और भारतीय नौसेना के बारे में जागरूकता लाना भी रहा।
              इसी क्रम मे नेवी मैराथन टीम के साथ बहादुरगढ रर्नस ग्रुप (बीआर जी) के धावक पिछले 2 दिन साथ से दौडे। दीपक छिल्लर ने बताया कि कल बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के धावक रोहतक से नेवी टीम के साथ शामिल हुए थे और आज सुबह 4.30 बजे बहादुरगढ मैटो स्टेशन आरंभ प्वाइंट से नेवी की टीम के साथ दौड लगाई। भारत माता की जय के नारे के साथ रोड पर अलग ही समा बाध दिया।


               बी आर जी ग्रुप से करीब 35 धावक जगदीश राठी, गुलाब सिंह, प्रवीन सांगवान, सतीश देशवाल, धर्मवीर, प्रदीप सांगवान, जयदेव राठी, प्रोफेसर नीरज दलाल, पुनीत, एन के नारा, विनोद राठी, गोतम शर्मा, तुषार दलाल, दीपक छिल्लर, वीर अजय, कपिल आदि शामिल हुए।
              लेफ्टिनेंट कमांडर देवदत्त शर्मा और टीम ने बहादुरगढ रर्नस ग्रुप का धन्यवाद कियाऔर ये संदेश युवाओ मे पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही जनता के बीच स्वास्थ्य और फिटनेस जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox