नजफगढ़/नई दिल्ली/- दिल्ली में चल रहे नगर निगम चुनाव में इस बार भाजपा ने क्षेत्र की जानी मानी समाजसेवी और भाजपा नेत्री नीलम कृष्ण पहलवान को दिचाऊं कलां वार्ड 128 से अपना प्रत्याशी बनाया है।
नीलम कृष्ण पहलवान अपनी जनसेवी छवि और काम करने की शैली के कारण मिल रहे चौतरफा समर्थन से काफी मजबूत दावेदार दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही वह अपने देवर पूर्व विधायक भरत सिंह के द्वारा किये गए जनहितैषी कार्याे के बल पर पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरपूर दिखाई दे रही है। संभावना जताई जा रही है कि पिछली दो बार की विजेता पार्षद इस बार दिल्ली में न केवल जीत की हैट्रिक बनायेगीं बल्कि सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का भी रिकार्ड बना रही है। पिछले सात साल से नजफगढ़ जोन की सर्वश्रेष्ठ पार्षद का पुरस्कार जीतने वाली नीलम कृष्ण पहलवान दो बार से इनैलो प्रत्याशी रहते हुए बड़ी जीत दर्ज करके निगम सदन में पहुंची थी, उनकी लोकप्रियता ओर कार्यशैली के क्षेत्र के लोग कायल है। इसमें सबसे ज्यादा संख्या युवाओं व महिलाओं की है जो उनके चुनाव प्रचार के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में उनके साथ चलते दिखाई देते हैं।

नीलम कृष्ण पहलवान न केवल वार्ड बल्कि पूरे नजफगढ़ देहात में एक जाना पहचाना चेहरा है जबकि दूसरे प्रत्याशियों को क्षेत्र में लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने में ही काफी वक्त लग रहा है। नीलम कृष्ण पहलवान की यही पहचान उनकी सबसे बड़ी शक्ति है जिसके चलते दिचाऊं वार्ड की कालोनियों में लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जा रहा है। लोगो का उत्साह बता रहा है कि नीलम कृष्ण पहलवान इस बार पूरी दिल्ली में बड़ी जीत के रिकार्ड के साथ विजयी होंगी। कालोनियों में महिलाएं नीलम कृष्ण पहलवान का फूलमालाओं, नोटों की मालाओं से स्वागत कर रही है। वही कालोनी की आरडब्ल्यूए कही लड्डुओं से तोलकर तो कही सिक्को से तोलकर नीलम कृष्ण पहलवान के चुनाव को एकतरफा बना रहे है। सोशल मीडिया पर भी नीलम कृष्ण पहलवान ही क्षेत्र में दिखाई दे रही है।
नजफगढ़ विधानसभा की जनता में चारो तरफ एक ही आवाज आ रही है कि दिचाऊं कलां वार्ड से निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नीलम कृष्ण पहलवान दिल्ली में सबसे बड़े मार्जिन से जीत रही है।


More Stories
अमेरिका-ईरान वार्ता का दूसरा दौर इस्लामाबाद में संभव
होर्मुज सम्मेलन में मैक्रों-मेलोनी की मुलाकात चर्चा में
विक्की ठक्कर गैंग के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
दुष्यंत चौटाला बोले- “सीआईए ने घरों में घुसकर की अभद्रता
राहुल गांधी, बोले- “यह महिलाओं को अधिकार देने का नहीं
नासिक की आईटी कंपनी में गंभीर आरोपों की जांच तेज