गाजियाबाद/- बाल दिवस के मौके पर फिट इंडिया-हिट इंडिया अभियान से प्रेरित स्वस्थ्य हृदय के लिए यशोदा हाफ मैराथन में रविवार को 3200 धावक 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर मे दौड़े और 05 किमी वाकथॉन मे भाग लिया। यशोदा हाफ मैराथन को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी व जनरल वीके सिंह ने झंडी दिखाई लोग वंदेमातरम के उद्घोष नारे के साथ एक साथ दौड़ पड़े।
यह दौड़ यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशाम्बी से शुरू हुई। इस हाफ मैराथन में स्कूलों, कॉलेजों के बच्चे, कॉर्पाेरेट कंपनियों, पैरामिलिटरी फोर्स, आर्मी के धावकों के साथ-साथ विदेशी धावको ने भी भाग लिया। इसके साथ ही बीआरजी ग्रुप के कोच दीपक छिल्लर ने बताया कि रविवार को बहादुरगढ रर्नस ग्रुप से 43 धावको ने यशोदा हाफ मैराथन मे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमे बी आर जी से 13 बच्चो ने भी भाग लिया। जिसमे 5 किमी ओपन दौड मे डिशी वशिष्ठ ने पहला स्थान हासिल कर 5100 रु जीते, शगुफ़्ता गहलोत ने तृतीय स्थान हासिल कर ईनाम राशी जीती। दिव्या ने 5 किमी में अडर-18 आयु मे तृतीय स्थान, दीपक छिल्लर ने 30 $ आयु मे तृतीय स्थान हासिल किया। साथ ही दीपक छिल्लर को फिटनस मैनटर की ट्राफी से नवाजा गया।
इसके इलावा 10 कि मी में गौरव ने 18$ आयु मे तृतीय स्थान, 10 कि मी मे 50$ आयु मे बह्रम प्रकाश ने दूसरा स्थान, 10 कि मी मे महिला वर्ग मे पूनम ने 50$ आयु मे दूसरा स्थान हासिल किया। 21 कि मी मे बादल ने चौथा स्थान, महिला आयु वर्ग मे शालु ने चौथा स्थान, गुलाब सिंह ने छटा स्थान हासिल किया। सभी को ट्राफी देेकर सम्मानित किया गया।
वही एक ओर दौड मे आदित्य ने द्वारका मे 21 कि मी हाफ मैराथन मे पहला स्थान हासिल कर ईनाम जीता। परवीन सांगवान ने बी आर जी के सभी धावको के साथ दौड कर उनका हौंसला बढाया। साथ ही विनीत, प्रदीप सांगवान, उरेरी, प्रदीप कौशिक, अवनेश, शक्ति राणा, मुकिम, सुषमा, यथार्थ, रेखा, पुष्पा, निरू, रेनु, कावेरी, विदीत, प्राजित, सीमा, वैभव, निकुंज, वैदिक, गीता व नरेन्द्र ने अच्छे समय के साथ दौङ पूरी की। बी आर जी ग्रुप ने सभी को ढेर सारी शुभकामनाए दी और आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर बहादुरगढ शहर का नाम रोशन करने की कामना की।


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
द्वारका में चल रहा सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
खेती व किसान के हित में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला सराहनीय थान सिंह यादव
नाइट रनर दिल्ली 2026 में बीआरजी का दबदबा
उत्तराखंड की यमकेश्वर भूमि बनी दो राज्यों के विकास का साक्षी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद