दिल्ली में एमसीडी चुनाव का बजा बिगुल, 4 दिसंबर को मतदान, 7 को होगी मतगणना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में एमसीडी चुनाव का बजा बिगुल, 4 दिसंबर को मतदान, 7 को होगी मतगणना

-लागू हुई आचार संहिता, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया निगम चुनाव दिल्ली एप

नई दिल्ली/- लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव की घोषणा हो गई। एकीकृत नगर निगम के चुनाव चार दिसंबर और मतगणना सात दिसंबर को होगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई है, जिसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए होर्डिंग-पोस्टर हटाए जाएंगे। सरकारी विज्ञापनों से भी आचार संहिता के उल्लंघन वाली जानकारी को हटा दिया जाएगा।
             शुक्रवार शाम कश्मीरी गेट स्थित नगर निगम भवन में प्रेसवार्ता में राज्य चुनाव आयुक्त डा. विजय देव ने बताया कि पूर्वकालिक तीनों निगमों का कार्यकाल मई में ही समाप्त हो गया था। निगमों के एकीकरण के कारण अप्रैल में प्रस्तावित चुनावी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। एकीकरण के बाद हमने वार्ड परिसीमन से लेकर आरक्षण तय करने की प्रक्रिया तक को समयबद्ध तरीके से पूरा किया है। 15 दिसंबर तक हर हाल में चुनाव की प्रक्रिया पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
           चुनाव आयुक्त श्री देव ने बताया कि इसबार दिल्ली में कुल 1,46,73,847 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिसमें 79,86,705 पुरूष मतदाता,  66,86,081 महिला मतदाता व 1,061 ट्रांसजेंडर हैं। इसके लिए 13,665 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। इस मतदान में 55,000 ईवीएम का उपयोग होना है जिसमें बैलेट पेपर पर प्रत्येक उम्मीदवार की फोटो लगी होगी। इसमें 1,00,000 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है। उन्होने बताया कि 7 नवंबर को अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो 14 नवंबर तक चलेगी। 16 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 19 नवंबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। राजधानी में 42 वार्ड अनुसूचित जाति और 104-104 वार्ड महिलाओं और सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

भाजपा ने 15 वर्ष में हर जगह केवल कचरा फैलाया है और कूड़े के पहाड़ बनाए हैं 4 दिसंबर को दिल्ली वासी स्वच्छता और दिल्ली को सुंदर बनाने के लिए आप के पक्ष में मतदान करें- अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल

भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है कार्यकर्ताओं में उत्साह है आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार से दिल्ली वासी परेशान है पार्टी पिछली बार से ज्यादा वार्ड में जीत दर्ज करेगी- आदेश गुप्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

आदेश गुप्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस निगम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भाजपा ने एमसीडी को नाम दिया मोस्ट करप्ट डिपार्टमेंट और मलेरिया चिकनगुनिया डेंगू। लेकिन कांग्रेस ये  नाम बदलेगी। एमसीडी का नाम होगा मेरी चमकती दिल्ली, मेरी कांग्रेस वाली दिल्ली, शीला दीक्षित वाली दिल्ली- अनिल चौधरी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

अनिल चौधरी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox