नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

-श्री श्याम धमार्थ युवा मंडल ने शहीद भगत सिंह पार्क, बाबा रविदास मंदिर, हनुमान मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

नजफगढ़/नई दिल्ली/- नेहरू युवा केंद्र दक्षिण-पश्चिम के तत्वाधान में श्री श्याम धमार्थ युवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने नजफगढ़ के शहीद भगत सिंह पार्क, बाबा रविदास मंदिर व हनुमान मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया और युवाओं ने लोगों को स्वच्छता के बारें में जागरूक किया।
          इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यक्रम निदेषक अनिल कुमार ने बताया कि यह स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा प्रोहत्साहित किया गया देश स्तर का व्यापक अभियान है जिसका उद्देश्य गलियों सड़कों तथा
कालोनियों व सार्वजनिक क्षेत्रों को साफ सुथरा करना और कूडा रहित बनाना है। यह अभियान 2 अक्टूबर 2014 को आरम्भ किया गया। महात्मा गांधी ने देश को गुलामी की दासता से मुक्त कराया था परन्तु स्वच्छ भारत का सपना पूरा नही हुआ। लेकिन अब स्वच्छ भारत अभियान के तहत यह सपना पूरा हो रहा है।


            इसके तहत नेहरू युवा केंद्र दक्षिण/पश्चिम जिला दिल्ली ने श्री श्याम धमार्थ युवा मंडल 35 युवाओ ने भाग लिया तथा पूरे परिसरों की सफाई की गई। इस मौके पर श्री श्याम धमार्थ फाउंडेशन के संस्थापक श्री संदीप गुप्ता, कार्यक्रम निदेषक अनिल कुमार, सहयोगी बबिता, डोली, कविता, कंचन, कौशल्या, प्रभा व सुमित सहित अनेकों युवाओं ने भाग लिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox