नगर कोतवाली में दो भाईयों ने मां के साथ मिलकर की बहन की हत्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नगर कोतवाली में दो भाईयों ने मां के साथ मिलकर की बहन की हत्या

-बहन के प्रेम प्रसंग के चलते की हत्या -गुलफ्शा को अपनी हत्या की पहले ही लग गई थी भनक-प्रेमी समीर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नगर कोतवाली(कैला भट्ठा) /भावना शर्मा/- नगर कोतवाली क्षेत्र के कैला भट्ठा में बुधवार को देर रात दो भाईयों ने अपनी मां के साथ मिलकर अपनी ही बहन की हत्या कर दी। मृतका गुलफ्शा का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था जो कि उसके परिवार वालों को बिल्कुल रास नहीं आ रहा था, जिस कारण दोनो बेटों और मां ने मिलकर गुलफ्शा की हत्या की साजिश रची और उसे मौत के घाट उतार दिया।
                                     दरअसल कैला भट्टा निवासी नन्हें खां के परिवार में दो बेटे तोहिद, मोहिद उर्फ दानिश, उनकी पत्नी शमशीदा और दो बेटी गुलफ्शा व एक अन्य थीं। गौरतलब है कि गुलफ्शा की डासना गेट के समीर सलमानी से दोस्ती थी जो देखते ही देखते प्यार में तब्दील हो गई। गुलफ्शा के परिवार वालों को जब इस बारे में जानकारी हुई तो उन्होनें इसका विरोध किया, लेकिन बावजूद इसके दोनो ने मिलना-जुलना बंद नहीं किया, जो कि मृतका गुलफ्शा के परिवारवालों को कतई रास नहीं आ रहा था।
          मृतका के प्रेमी समीर का कहना है कि बुधवार  रात करीब नौ बजे गुलफ्शा ने उसे फोन कर बताया कि परिवार वालों ने उसकी हत्या की साजिश रची है, और उसकी जान को खतरा है। उसका भाई उसे मारने के लिए जहर का इंजेक्शन भी ले आया है। मृतका गुलफ्शा ने समीर से कहा था कि रात में घरवाले उसे मार डालेंगे। वह उसे घर से निकालकर उसकी जान बचा ले, लेकिन समीर ने मृतका की इस बात को हल्के में लिया और सुबह होने तक इंतजार करने को कहा। समीर ने आगे बताया कि तड़के 3 बजे के करीब मृतका गुलफ्शा ने उसे फिर फोन किया और कहा कि आज उसकी हत्या कर दी जाएगी। समीर का आरोप है कि तभी गुलफ्शा के भाई और मां उसके कमरे में आ गए उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान फोन कॉल जारी थी और समीर को सब बातें सुनाई दे रही थीं। और वारदात को अंजाम देकर परिवार वाले अगले दिन सुबह उसकी प्राकृतिक मौत बताकर दफनाने की तैयारी करने लगे थे। ध्यान देने योग्य बात ये है कि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ के दौरान उन्होने अपना जुर्म भी कुबुल भी कर लिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox