झज्जर जिला में शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष मतदान पर डीसी ने जताया मतदाताओं का आभार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झज्जर जिला में शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष मतदान पर डीसी ने जताया मतदाताओं का आभार

-अधिकारियों ने विभिन्न मंडलों में दौरा कर मतदाताओं का बढ़ाया हौंसला

झज्जर/- जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने पंचायती राज संस्थाओं के छठे आम चुनाव के पहले चरण के तहत बुधवार को जिला में पंच और सरपंच पद के लिए शांतिपूर्ण ढंग से हुए मतदान के लिए जिला के मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं ने उत्साह के साथ इस चुनावी महा पर्व में अपनी भागीदारी की है। कैप्टन शक्ति सिंह ने जिलाभर के ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं के नाम जारी अपने संदेश में कहा कि वोटरों ने बुधवार को पूरे जोश और उत्साह के साथ मतदान में भागीदारी की है,जिससे गांवों में पढ़ी लिखी पंचायतों का गठन में मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मत डालने का अधिकार हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों व संविधान के निर्माताओं से मिला है। इस अधिकार का जिम्मेवारी के साथ प्रयोग करना हमारी परिपक्वता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाईचारे व सौहार्द के साथ रविवार और बुधवार को मतदान प्रक्रिया में भागीदारी की वह जिला के मतदाताओं की गंभीरता को दर्शाता है। डीसी ने कहा कि लोकतंत्र में मत का प्रयोग जिम्मेवारी के साथ करना चाहिए। सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में मतदान को लेकर भारी उत्साह नजर आया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास में आपके चुने प्रतिनिधि महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जिससे गांवों के विकास को चार चांद लग सकेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox