ट्विटर में मची खलबली, अब 3,000 कर्मचारियों को हटाने की तैयारी में एलन मस्क

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ट्विटर में मची खलबली, अब 3,000 कर्मचारियों को हटाने की तैयारी में एलन मस्क

-ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दी गई यह जानकारी

नई दिल्ली/- ट्विटर के मालिक अब एलन मस्क बन गए हैं और उसके बाद से ही कंपनी के कर्मचारियों के लिए बुरे दिन आते दिख रहे हैं। एलन मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी की कमान संभालते ही सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई सीनियर अधिकारियों को हटा दिया था। अब कहा जा रहा है कि एलन मस्क 3,000 और कर्मचारियों को कंपनी से अलग करने की तैयारी में हैं। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क ट्विटर के आधे कर्मचारियों को निकालना चाहते हैं। इन कर्मचारियों की संख्या 3,700 के करीब है। इन एंप्लॉयीज को इस सप्ताह के अंत तक नौकरी से निकाले जाने की जानकारी दे दी जाएगी।
             अब तक इस बारे में एलन मस्क या ट्विटर की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि ट्विटर पर एक यूजर की ओर से छंटनी के सवाल पर एलन मस्क ने कहा था कि ऐसी बातें गलत हैं। लेकिन एलन मस्क की इस बात पर लोग इसलिए भरोसा नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उनके इनकार के बाद भी सीईओ पराग अग्रवाल, लीगल ऐंड पॉलिसी हेड विजय गड्डे समेत पूरे बोर्ड को ही हटा दिया गया है। मस्क ने ट्विटर की कमान संभालते ही यह कदम उठाया था। इसके अलावा एलन मस्क ने इंजीनियरों को लेकर बेहद सख्त नियम लागू करते हुए सप्ताह में हर दिन 12 घंटे काम करने का फरमान जारी किया है।
             इसके अलावा ट्विटर की वर्क फ्रॉम एनिवेयर की सुविधा को भी एलन मस्क ने खत्म कर दिया है। टेस्ला की तरह ही एलन मस्क जल्दी ही ट्विटर के सभी कर्मचारियों से ऑफिस आकर काम करने को कह सकते हैं। कुछ महीने पहले ही टेस्ला के कर्मचारियों को लेकर एलन मस्क ने आदेश दिया था कि अब उन्हें ऑफिस आकर काम करना होगा। ऐसा न करने वाले लोगों को नौकरी से निकालने की चेतावनी भी दी गई थी। वर्क फ्रॉम ऑफिस पॉलिसी को लागू करते हुए एलन मस्क ने जो मेल किया था, उसका शीर्षक ही था, श्रिमोट वर्क अब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
           एलन मस्क ने इससे आगे लिखा था, जो भी रिमोट लोकेशन से काम करना चाहते हैं, उसे अब कम से कम सप्ताह में 40 घंटे ऑफिस आकर काम करना होगा। ऐसा नहीं होता तो उसे टेस्ला से जाना होगा। अब तक ट्विटर को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ कहा नहीं गया है, लेकिन कयास हैं कि टेस्ला मॉडल यहां भी लागू हो सकता है। गौरतलब है कि एलन मस्क ने ट्विटर के वेरिफाइड यूजर्स से 8 डॉलर यानी 660 रुपये प्रति महीने चार्ज किए जाने का भी ऐलान किया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया है कि इस सबस्क्रिप्शन प्लान के तहत यूजर्स को क्या सुविधाएं मिलेंगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox