मतदाताओं ने चुनी अपने-अपने गांव की सरकार, किए नए प्रयोग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मतदाताओं ने चुनी अपने-अपने गांव की सरकार, किए नए प्रयोग

-महिलाओं व युवाओं ने लिया मतदान में बढ़चढ़कर भाग

झज्जर/- बुधवार को झज्जर जिले के मतदाताओं ने अपने-अपने गांव की सरकार आखिरकार शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कर चुन ली। हालांकि कुछ एक जगहों पर थोड़ा बहुत विवाद हुआ लेकिन प्रशासन ने तूल नही पकड़ने दिया। जाहिदपुर गांव में पोलिंग के दौरान झगड़ा हुआ। जिसमें मशीन को तोड़ दिया गया लेकिन पुलिस के समय रहते पहुंच जाने पर मामला शांत हुआ और कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई गई। यहां से जाहिदपुर गांव से रूबी देवी ने अपनी प्रतिद्वंदी मीना देवी को मात्र 1 वोट से पराजित कर सरपंच बनने का सौभाग्य हासिल किया है। गांव छारा में भी एक नया प्रयोग इस बार ग्रामीणों ने किया है। छारा गांव सरपंच का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। यहां से जया देवी विजेता रही है। खास बात यह है कि जया देवी ने करीब 2 साल पूर्व ही किसान परिवार के दीपक दलाल के साथ शादी की। दीपक सामान्य वर्ग से है लेकिन उनकी पत्नी अनुसूचित जाति परिवार से संबंध रखती है। ऐसे में गांव छारा के ग्रामीणों ने दीपक की पत्नी जया देवी पर विश्वास जताया और उन्हें विजेता बनाया। जैसे ही बुधवार को देर सायं पंच सरपंचों के चुनाव की घोषणा का सिलसिला शुरू हुआ गांव में पराजित उम्मीदवारों के यहां सन्नाटा छा गया और समर्थक भी चुपके चुपके अपने घरों को खिसक गए लेकिन विजेता उम्मीदवारों का ग्रामीणों ने फूल व नोटों व फूलों की मालाओं और गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। विजेता अधिकांश सरपंचों ने गांव में रंग गुलाल से होली खेली और गांव में विजय जुलूस निकालकर चुनाव जीतने की खुशी मनाई। गांव में नई सरकार का गठन हो गया है। खास बात यह है कि बहुत से पुराने पूर्व सरपंच व निवर्तमान सरपंचचुनाव जीतने में सफल नहीं हो पाए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox