मानसी शर्मा /- एलन मस्क द्वारा ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद लगातार माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर बदलाव किए जा रहे हैं । उन्होंने इस की नीतियों पर भी सुधार करना शुरू कर दिया है। अब वह कंपनी से बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी में है खबरों के अनुसार, उन्होंने इसके लिए लिस्ट तैयार करने के निर्देश भी दे दिए हैं । इसके अलावा कंटेट संबंधी फैसले लेने के लिए एक परिषद का गठन करने की भी उनकी योजना है।
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने 44 अरब अमेरिकी डॉलर में कंपनी का अधिग्रहण कर लिया है। ट्विटर खरीद डील पूरी करने के बाद मस्क ने सबसे पहले भारतवंशी सीईओ पराग अग्रवाल सहित कई अधिकारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब वह कंपनी से बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी की योजना में जुटे हुए हैं। उन्होंने प्रबंधन से कर्मचारियों को कंपनी से बाहर के लिए लिस्ट तैयार करने को कहा है।
नवंबर से पहले होगी छंटनी: ट्विटर में यह छंटनी 1 नवंबर से पहले की जा सकती है । इस दिन के बाद से अगर कर्मचारियों को निकाला जाता है तो , उन्हें मुआवजे के रूप में स्ट्रांग ग्रांट्स देना पड़ सकता है।
कंटेंट मॉडरेशन पॉलिसी में बदलाव : मस्क कंपनी के कंटेंट मॉडरेशन पॉलिसी में बदलाव करना चाहते हैं।उन्होंने एक ट्वीट ने बताया है कि कई के साथ एक कंटेंट मॉडरेशन परिषद का गठन किया जाएगा। दृष्टिकोण माना जा रहा है कि प्रतिबंधित खातों की बहाली को लेकर भी कई बड़े फैसले किए जा सकते हैं ।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस