गुजरात में केबल पुल टूटने से हुई 135 लोगों की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुजरात में केबल पुल टूटने से हुई 135 लोगों की मौत

- मोरबी में भीड़ बढ़ने से हुआ दर्दनाक हादसा - बचाव कार्य में तीनों सेनाएं उतर गई

मानसी शर्मा /  गुजरात / – गुजरात के मोरबी शहर में रविवार शाम एक झूला पुल टूट जाने से बड़ा हादसा हो गया।  घटना के वक्त पुल पर 500 से ज्यादा लोग मौजूद थे । देर रात 135 लोगों के मरने की पुष्टि हुई । 70 से ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती हैं । जबकि कई लापता है । स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ के अलावा सेना की 3 शाखाओं की टीमों ने बचाव में मदद की  ।

बोझ नहीं सह सका पुल : मच्छु नदी पर बना यह पुल पिछले 6 महीने से बंद रहा । दो करोड़ रुपए से मरम्मत कर 25 अक्टूबर को इसे खोला गया था । अधिकारियों के मुताबिक , पुल की क्षमता 100 लोगों का वजन सहन करने की है लेकिन रविवार को छुट्टी होने के चलते करीब 500 लोग जुटे थे ।  सूत्रों के अनुसार शाम करीब 6:30 बजे जब पुल टूटा , उस पर कई महिलाएं बुजुर्ग और बच्चे भी थे।  हादसा होते ही तमाम लोग जान बचाने के लिए कूदते देखे गए ।


मोदी ने मुख्यमंत्री से बात की : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली । उन्होंने बचाव अभियान की लगातार निगरानी को कहा । मृतक लोगों को दो- दो लाख और घायलों को 50 – 50  हजार की सहायता का ऐलान किया गया है ।


कंट्रोल रूम बनाया : गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बचाव अभियान के लिए तीनों जिलों में एनडीआरएफ की टीमें लगाई गई हैं । कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।


देर रात तक तलाश : देर रात तक लापता लोगों की तलाश का काम चलता रहा एनडीआरएफ की टीमों और स्थानीय गोताखोर जुटे रहे । मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट किया कि अभियान पूरी क्षमता से चलाया जा रहा है । देर रात मुख्यमंत्री जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे ।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox