जल्द होगी ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक व प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जल्द होगी ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक व प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात

-फोन पर दोनो नेताओं ने की बात, इंडोनेशिया में होने वाली जी-20 लीडरशिप समिट से इतर होगी मुलाकात

नई दिल्ली/- ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द मुलाकात होगी। यह मुलाकात मध्य नवंबर में इंडोनेशिया में होने वाली जी-20 लीडरशिप समिट से इतर होगी। गौरतलब है कि भारतीय मूल के ऋषि सुनक हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने हैं। इसके बाद भारतीय प्रधानमंत्री ने उनसे फोन पर बात की थी। इसी बातचीत के दौरान मीटिंग को लेकर दोनों नेता सहमत हुए।

ब्रिटिश पीएम ऑफिस से आया बयान
इस बारे में ब्रिटिश प्रधानमंत्री के ऑफिस, 10 डाउनिंग स्ट्रीट की तरफ से बयान जारी किया गया है। बयान के मुताबिक दोनों नेता दो बेहतरीन गणतांत्रिक देशों के प्रतिनिधि के तौर पर साथ काम करने करेंगे। साथ ही विकासशील देशों के आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की। इसी दौरान दोनों नेताओं के बीच जी-20 मीटिंग के दौरान व्यक्तिगत मुलाकात को लेकर सहमति बनी। बयान में यह भी बताया गया है कि बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने भारतीयों की तरफ से ऋषि सुनक को शुभकामनाएं दीं।

एफटीए पर जोर
प्रधानमंत्री दुनिया भर के चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री से फोन पर बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को जल्द सुलझाने पर जोर दिया। ब्रिटेन में पूर्व प्रधानमंत्री के रहते यह मसला दिवाली तक सुलझ जाना था, लेकिन वहां पर राजनीतिक अस्थिरता के चलते यह अभी पेंडिंग है। ऋषि सुनक से बातचीत के बाद पीएम मोदी ट्वीट करके उन्हें बधाई दी थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox