एलन मस्क की हुई 44 बिलियन डॉलर की चिड़िया,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एलन मस्क की हुई 44 बिलियन डॉलर की चिड़िया,

-इस डील में एलन मस्क ने 5.2 बिलियन डॉलर की राशि निवेश समूहों और अन्य बड़े फंड की मदद से जुटाई

नई दिल्ली/- 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर की चर्चित ट्विटर डील पूरी हो चुकी है। अमीरों की फेहरिस्त में अर्श पर बैठे एलन मस्क अब माइक्रोब्लॉगिंग साइट के मालिक हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने ट्वीट किया, चिड़िया आजाद हो गई है।


           खबर है कि मस्क ने 44 बिलियन डॉलर निजी संपत्तियों, निवेश, बैंक लोन समेत अन्य जगहों से जुटाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआत में टेस्ला प्रमुख ने मन बनाया था कि वह डील में निजी तौर पर 15 मिलियन डॉलर से ज्यादा का योगदान नहीं देंगे। इसका एक बड़ा हिस्सा (करीब 12.5 बिलियन डॉलर) शेयर की मदद से लोन के जरिए आना था। इसका मतलब था कि उन्हें अपने शेयर नहीं बेचने होंगे।
          हालांकि, बाद में उन्होंने लोन लेने का विचार छोड़ा और अप्रैल और अगस्त में दो बार में उन्होंने टेस्ला के 15.5 बिलियन डॉलर के शेयर बेच दिए। अब मस्क इस पूरे लेनदेन में 27 बिलियन डॉलर से थोड़ी ज्यादा राशि का योगदान देंगे। खास बात है कि ट्विटर में मस्क पहले ही 9.6 प्रतिशत के हिस्सेदार हैं।

इन्वेस्टमेंट फंड
इस डील में उन्होंने 5.2 बिलियन डॉलर की राशि निवेश समूहों और अन्य बड़े फंड की मदद से जुटाई है। इनमें सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन का नाम भी शामिल है। उन्होंने डील में 1 बिलियन डॉलर निवेश किए हैं। कतर होल्डिंग की तरफ से भी कुछ राशि दी गई है। इसके अलावा सऊदी अरब के प्रिंस अलवलीद बिन तलाल ने भी मस्क को करीब 35 मिलियन शेयर ट्रांसफर किए हैं। निवेश करने वाले ये सभी लोग ट्विटर में अंशधारक होंगे।

बैंक का कर्ज
इस डील की शेष 13 बिलियन डॉलर की राशि बैंक लोन से आई है। इनमें मॉर्गन स्टेनली, बैंक ऑफ अमेरिका, मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप और मिजुहो, बार्कले, सोशिएट जनरल और  बीएनपी परिबास का नाम शामिल है। खास बात है कि लोन को वापस करने की जिम्मेदारी मस्क की नहीं, बल्कि ट्विटर की होगी। आंकड़े बताते हैं कि कंपनी 2022 के पहले मध्य में ऑपरेटिंग लॉस का सामना कर रही है और मुनाफा कमाने में भी मुश्किलों का सामना कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox