बुसान/- विश्व में शायद ही कोई ऐसा म्यूजिक लवर होगा, जिसे बीटीएस का नाम नही पता होगा। इस साउथ कोरियन बैंड के दीवाने पूरी दुनिया में हैं। इनका हर गाना फैंस को पसंद आता है और इनके गाने चार्टबस्टर में आसानी से जगह बना लेते हैं। ऐसे में यदि इनका लाइव कॉन्सर्ट हो तो कहने ही क्या। शनिवार को बुसान में बीटीएस का लाइव शो था जिसमें बीटीएस आर्मी ने अपने गानों से समां बांधते हुए हर श्रोता का दिल जीत लिया।
लम्बे समय से बुसान में बीटीएस के फ्री कॉन्सर्ट का इंतजार किया जा रहा था। जब शनिवार को यह हुआ तो म्यूजिक लवर्स के लिए यह यादगार पल बन गया। के-पॉप बैंड के फैंस ने अपने चहेते कलाकारों को लाइव परफॉर्म करते हुए देखा। बैंड ने भी लोगों के प्यार को देखते हुए उन्हें अपने गानों के जरिए ट्रीट दी।
हिट गाने किए प्रजेंट
बीटीएस ने कॉन्सर्ट के दौरान अपने सभी हिट गाने लोगों के सामने प्रस्तुत किए। हालिया रिलीज सॉन्ग ‘रन’ से उन्होंने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा बीटीएस आर्मी ने ‘बटरफ्लाई’, ‘बटर’, ‘ओह’, ‘फायर’ और ‘स्प्रिंग डे’ जैसे गाने प्रजेंट किया. बीटीएस इस कॉन्सर्ट के दौरान कई बार इमोशनल भी हुए। इस दौरान बीटीएस बैंड मेम्बर्स का कहना था कि उन्हें नहीं पता कि उनकी अगली परफॉर्मेंस कब होगी लेकिन वे हमेशा संगीत से जुड़े रहेंगे। साथ ही वे हमेशा अपने फैंस के लिए गाने क्रिएट करते रहेंगे।
जब बैंड ने कहा, ‘प्लीज, कंटिन्यू टू हैव फेथ इन अस’ तो उनकी इस बात पर सभी इमोशनल हो गए। इस मौके पर ड्रोन शो भी हुआ जिसमें बीटीएस आर्मी को दिखाया गया। इसे कॉन्सर्ट में मौजूद सभी लोगों ने काफी पसंद किया। बता दें कि अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड के लिए बीटीएस को दो कैटेगिरी में नॉमिनेशन मिला है।


More Stories
पानीपत के एक दिव्यांग बच्चे के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी बायोनिक कृत्रिम अंग!
”ऑपरेशन मिलाप के तहत द्वारका पुलिस ने तीन लापता बच्चों को सुरक्षित परिवार से मिलाया”
मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा
ICC वनडे रैंकिंग में चमके रोहित, विराट और शुभमन गिल
सिक्किम में हुए एक सुरंग हादसे ने ली 12 मजदूरों की मौत, 13 अभी भी लापता!