खाने से पहले अंडे को धोना गलत, हो सकता है बड़ा नुकसान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खाने से पहले अंडे को धोना गलत, हो सकता है बड़ा नुकसान

-धोने से अंडे जल्दी हो जाते है खराब और बैक्टीरिया रहित

नई दिल्ली/सेहत/- आमतौर पर सेहतमंद रहने के लिए न्यूट्रिएंट्स रिच डाइट लेना बेहद जरूरी होता है। इसी कड़ी में कई लोग शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स की मदद लेते हैं। वहीं डेयरी प्रोडक्ट के बाद अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। अंडा प्रोटीन से भरपूर होने के साथ-साथ कई विटामिन और मिनरल्स से भी युक्त होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडे को धो कर खाना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक भी हो सकता है।
             दरअसल अक्सर देखा गया है कि कुछ लोग मार्किट से खरीदी चीजों को धुल कर खाना ही पसंद करते हैं। बेशक ये एक अच्छी आदत है मगर, आपकी यही आदत अंडों के बैक्टीरिया रहित होने की वजह भी बन सकती है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि अंडो को धुलने के क्या नुकसान हो सकते हैं-

जल्दी खराब होते हैं अंडे
आमतौर पर लोग चीजों से बैक्टीरिया और किटाणुओं को खत्म करने के लिए उन्हें धो कर खाना पसंद करते हैं लेकिन अंडों को धोन से उनके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। धोए हुए अंडे सामान्य तापमान में जल्दी खराब हो जाते हैं इसलिए अंडों को धोने के बाद उन्हें ज्यादा दिनों तक खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में रखना बेहद जरूरी हो जाता है।

नष्ट हो जाती है सुरक्षा परत
एक्सपर्ट के अनुसार अंडों के ऊपर क्यूटिकल्स और ब्लूम नामक परत होती है जो कि बैक्टीरिया और हवा से अंडे को सुरक्षित रखने में मददगार होती है। मगर, अंडों को धोने से उनकी सुरक्षा कोटिंग उतर जाती है और अंडे जल्दी खराब होने लगते हैं।

ठंडे पानी से दूर रखें अंडे
अंडो को बैक्टीरिया फ्री रखने के लिए इन्हें भूलकर भी ठंडे पानी में न धोएं। बता दें कि अंडो को प्रोसेस्ड करने के दौरान इनपर एडिबल मिनरल ऑयल की कोटिंग की जाती है। ऐसे में ठंडे पानी से धोते समय अंडो की सतह पर मौजूद बैक्टीरिया अंडों में प्रवेश कर जाते हैं। जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं

गर्म पानी का करें इस्तेमाल
सामान्य तौर पर सुपर मार्किट में मिलने वाले अंडों को प्रोसेसिंग के बाद धो कर ही रखा जाता है। इसलिए इन्हें दोबारा धोने की खास आवश्यकता नहीं होती है हालांकि अगर आप डायरेक्ट पोल्ट्री फॉर्म से अंडे खरीद रहें हैं, तो अंडो को धोने के लिए गर्म पानी का ही इस्तेमाल करना बेहतर रहता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox