बद्रीनाथ धाम पहुंचे मुकेश अंबानी, 5 करोड़ दिये दान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बद्रीनाथ धाम पहुंचे मुकेश अंबानी, 5 करोड़ दिये दान

-आम भक्तों की तरह किए दर्शन, मंदिर समिति ने किया स्वागत

बद्रीनाथ/- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन करने हेतु बद्रीनाथ धाम पहुंचे। यहाँ उन्होंने भगवान बद्री विशाल की विशेष पूजा-अर्चना की, और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना भी की। इसके बाद मुकेश अंबानी केदारनाथ धाम भी गए। बद्रीनाथ धाम पहुंचने पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पवार और मंदिर समिति के कर्मचारियों ने रिलायंस प्रमुख का जोरदार स्वागत किया।
              जानकारी के अनुसार, पूजा-अर्चना करने के बाद मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ धाम समिति को 5 करोड़ रुपये दान में भी दिए। बता दें कि, मुकेश अंबानी अपने सहयोगियों के साथ आज गुरुवार (13 अक्टूबर) सुबह लगभग 7 बजे अपने विशेष विमान से देहरादून पहुंचे। इसके बाद वह एयरपोर्ट से सुबह 8 बजे बद्रीनाथ धाम पहुंचे। बद्रीनाथ मंदिर में पूजा-पाठ के बाद मुकेश अंबानी यहां मौजूद अपने गेस्ट हाउस कोकिला निवास में कुछ समय बिताया, और फिर वापस चले गए। दरअसल, भगवान बद्री विशाल के प्रति मुकेश अंबानी की अगाध श्रद्धा है। इसलिए प्रति वर्ष वह भगवन बद्री विशाल के दर्शन करना नहीं भूलते हैं।
              मंदिर समिति की तरफ से बद्री विशाल के श्रृंगार में शामिल तुलसी की माला मुकेश अंबानी को भेंट के रूप में दी गई। मुकेश अंबानी ने आम भक्तों की तरह ही भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए और मंदिर के गर्भगृह में कुछ समय ध्यान लगाया। इससे पहले देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति मुकेश अंबानी गत माह मौसम खराब होने की वजह से बद्रीनाथ धाम नहीं पहुंच पाए थे, उन्हें यात्रा रद्द करनी पड़ी थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox