
नई दिल्ली/- दिल्ली के शराब घोटाले में तीसरी गिरफ्तारी हो गई है। सीबीआई ने अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक रॉबिन डिस्ट्रीब्यूशन फर्म से जुड़ा हुआ है और शराब घोटाले के लिए फर्म के इस्तेमाल का आरोप है। इससे पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े कारोबारी विजय नायर और शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को अरेस्ट किया जा चुका है।
अधिकारियों ने बताया कि अभिषेक बोइनपल्ली दक्षिणी भारत के कुछ शराब कारोबारियों के लिए कथित तौर पर काम करता था। उसे रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने पाया कि वह कुछ महत्वपूर्ण सवालों का जवाब देने से बच रहा है, जिसके बाद उसे देर रात हिरासत में ले लिया गया।
दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले की सीबीआई और ईडी जांच कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया को आरोपी नंबर एक बनाया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की भी आशंका जता चुके हैं। हालांकि, उन्होंने सिसोदिया का बचाव करते हुए कहा है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”