वीएमसी ने लॉन्च किया ‘स्टडी अब्रॉड’ विंग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वीएमसी ने लॉन्च किया ‘स्टडी अब्रॉड’ विंग

-विदेश जाकर पढ़ने का ड्रीम, लॉन्च किया ‘स्टडी अब्रॉड’ विंग

नई दिल्ली/- आईआईटी-जेईई, नीट, एनटीएसई, बोर्ड और ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए विद्यामंदिर क्लासेज ने अब अपना दायरा और बढ़ा लिया है। वीएमसी ने अब उन छात्रों के लिए बड़ा कदम उठाया है, जो विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं। 37 वर्षों से छात्रों की सेवा में लगे वीएमसी ने अपनी विरासत को आगे बढ़ाते हुए अब अपना ‘स्टीड अब्रॉड’ प्रोग्राम लॉन्च किया है. जो छात्र अगले सत्र यानी 2023 से अमेरिका, यूके, कनाडा और जर्मनी समेत अन्य देशों में जाकर एजुकेशन पाना चाहते हैं, वो यहां संपर्क कर सकते हैं।

‘स्टडी अब्रॉड’ की लॉन्चिंग के मौके पर वीएमसी के फाउंडर मेंबर बृजमोहन गुप्ता, श्याममोहन गुप्ता, मनमोहन गुप्ता, संदीप मेहता, सौभर कुमार (चीफ अकेडमिक ऑफिसर), अभिषेक शर्मा (चीफ बिजनेस ऑफिसर) समेत टीम के अन्य लोग मौजूद रहे। ‘स्टीड अब्रॉड’ प्रोग्राम का मकसद अपने छात्रों को विदेशी पढ़ाई के नए युग को कम्पीट करने वाला बनाना है। यहां छात्रों को विदेशी यूनिवर्सिटीज, कॉलेज के स्टैंडर्ड के हिसाब से ट्रेन किया जाएगा। वीएमसी में छात्रों को सिर्फ एसएटी, आईईएलटीएस, टीओईएफएल, एपी और पीटीई जैसे एग्जाम की तैयारी नहीं कराई जाएगी, बल्कि इनके साथ उन्हें एप्लीकेशन की पूरी प्रक्रिया, डायरेक्ट एडमिशन की जानकारी और पढ़ाई के लिए फंड जुटाने जैसी जरूरी चीजों के लिए भी गाइड किया जाएगा।अपने नए प्रोग्राम के लिए क्लास 9, 10, 11 और 12वीं के छात्रों के हिसाब से स्टडी प्लान तैयार किए हैं। इसके तहत छात्रों को विदेश में पढ़ाई के लिए जरूरी एग्जाम जैसे एसएटी, आईईएलटीएस, टीओईएफएल, एपी और पीटीई की तैयारी कराई जाएगी।

बृजमोहन गुप्ता ने इस मौके पर कहा, ‘’वीएमसी स्टडी अब्रॉड हमारा एक पुराना ख्वाब और मिशन था। हमारा मकसद है कि जो बच्चे बाहर जाकर अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें बेहतर गाइडेंस और तैयारी उपलब्ध कराई जाए ताकि वो दुनिया की बेस्ट यूनिवर्सिटीज में जाकर पढ़ सकें।’’

चीफ अकेडमिक ऑफिसर सौरभ कुमार ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, ‘’वीएमसी स्टडी अब्रॉड दूसरे देशों में जाकर पढ़ाई करने का मिशन रखने वाले बच्चों के लिए बहुत ही सही विकल्प है। ये वो फोरम है जहां बच्चों को न सिर्फ जरूरी एग्जाम की अच्छी तैयारी कराई जाएगी बल्कि छात्रों का अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों के बड़े कॉलेजों-यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई का ड्रीम भी पूरा कराया जाएगा।’’

ऐसे में अगर किसी छात्र का प्लान विदेश जाकर अपने ड्रीम पूरा करना है तो आपके लिए वीएमसी स्टडी अब्रॉड सबसे बेस्ट रूट साबित होने वाला है। तो फिर इंतजार किस बात है. वीएमसी के नंबर 9311882010 या ईमेल स्टडी अब्रॉड एट विद्यामंदिर डॉट कॉम पर संपर्क कीजिए। सभी छात्रों के तमाम सवालों के जवाब यहां दिए जाएंगे और विदेश जाकर स्टडी करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में गाइड किया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox