अहमदाबाद में केजरीवाल को डिनर कराने वाला निकला मोदी भगत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अहमदाबाद में केजरीवाल को डिनर कराने वाला निकला मोदी भगत

-मोदी की रैली में भगवा टोपी पहने दिखाई दिया दंतानी, भाजपा को वोट देने की कही बात

अहमदाबाद/- गुजरात में विधानसभा चुनावों से पहले और एक बड़ा उलट-फेर देखने को मिला है। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने घर डिनर पर बुलाने वाला ऑटोरिक्शा चालक विक्रम दंतानी अब खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भगत बता रहा है।

दंतानी को शुक्रवार को पीएम मोदी की एक रैली में भगवा टोपी और दुपट्टा पहने देखा गया। मीडिया ने जब इस बारे में दंतानी से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने जब से वोट देना शुरू किया है तब से भाजपा को वोट दे रहे हैं और आगे भी भाजपा को ही वोट देंगे।

इसके साथ ही, उन्होंने ’आप’ के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया और अपने उस बयान से किनारा कर लिया कि वह केजरीवाल को पसंद करते हैं। दंतानी ने यह भी साफ कर दिया कि केजरीवाल को अपने घर डिनर पर बुलाने के लिए उनसे ऑटोरिक्शा यूनियन ने ऐसा करने के लिए बोला था, लेकिन जब केजरीवाल ने उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया तो उन्हें लेने जाना पड़ा। दंतानी ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी से जुड़े नहीं हैं।

बता दें कि, बीते 12 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर ऑटो रिक्शा से अहमदाबाद में एक ऑटो चालक के घर डिनर के निमंत्रण को स्वीकार कर उसके घर खाना खाने पहुंचे थे। उस वक्त, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया और उन्हें कलाकार करार दिया था।

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ’आप’ के अभियान के तहत गुजरात दौरे पर आए केजरीवाल ने अहमदाबाद में ऑटो-रिक्शा चालकों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे। केजरीवाल के संबोधन के बाद अहमदाबाद के घाटलोदिया इलाके के रहने वाले एक ऑटो रिक्शा चालक विक्रम दंतानी ने उनसे अनुरोध किया कि वह उसके घर पर रात का खाना खाएं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इस पर तुरंत ’हां’ में जवाब दिया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox