
नोएडा/- नोएडा महानगर में भाजपा के जिला महामंत्री एवं दलित उत्थान सेवा समिमि के संरक्षक गणेश जाटव ने जापान में आयोजित एशियन सॉफ्ट बॉल चैंपियनशिप में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली भारतीय टीम के अंतरराष्ट्रीय ख्याती प्राप्त खिलाड़ी संजीत हुन व उसके कोच पंकज सिंह का भव्य स्वागत किया। दलित उत्थान सेवा समिति नोएडा ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय नोएडा में स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस अवसर अनेको गणमान्य लोग मौजूद थे।
यहां बता दें कि संजीत हुन को रोजाना कोई न कोई संगठन व अधिकारी उनकी इस उपलब्धि के लिए सम्मानित करता आ रहा है। संजीत हुन के राष्ट्रीय कोच एवं गाजियाबाद सॉफ्टबॉल कल्ब के महासचिव पंकज सिंह ने बताया कि संजीत दिल्ली पुलिस में कार्यरत है और अपनी ड्यूटी की जिम्मदारी के साथ-साथ देश का नाम रोशन करने के लिए सॉफ्टबॉल भी खेलता है। वह गाजियाबाद सॉफ्टबॉल कल्ब का सदस्य है। और नियमित रूप से अपनी प्रैक्टिस करता है। इस बार भारतीय टीम ने जापान में आयोजित एशियन सॉफ्ट बॉल चैंपियनशिप में एशिया में चौथा स्थान प्राप्त किया है। अभी तक भारतीय टीम इस चैंपियनशिप में कोई स्थान प्राप्त नही कर पाई थी। आज के स्वागत समारोह की अध्यक्षता योगेश कुमार ने की। स्वागत समारोह में दलित उत्थान सेवा समिति के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए जिनमें दलित उत्थान सेवा समिति के संरक्षक बालक राम प्रधान और समिति के अध्यक्ष भीमराज जाटव जी, उदय, जगत सिंह, रोहित, रिंकू सिंह, राजकुमार, मनीष जाटव, हर्ष कुमार, लोकेश कुमार व सत्यपाल सिंह आदि ने भारतीय प्लेयर संजीत हुन जी और उनके कोच का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पंकज सिंह ने इस सम्मान के लिए सभी का आभार प्रकट किया और कहा कि इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ता है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार