औमप्रकाश राजभर ने सावधान यात्रा से दिये नये समीकरण के संकेत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

औमप्रकाश राजभर ने सावधान यात्रा से दिये नये समीकरण के संकेत

-कहा- नये मोर्चे में शिवपाल-ओवैसी के लिए दरवाजे खुले, बागियों का नई पार्टी बनाने का ऐलान

लखनऊ/- यूपी में ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर शिवपाल सिंह यादव और असदुद्दीन ओवैसी के लिए दरवाजे खुले होने की बात कहकर नए संकेत देने की कोशिश की है। सोमवार को राजभर ने लखनऊ के 6 पार्क रोड विधायक निवास स्थित पार्टी कार्यालय से सुभासपा की सावधान यात्रा को रवाना किया। यूपी से शुरू होकर बिहार तक जाने वाली इस यात्रा की शुरुआत के मौके पर राजभर ने कहा कि यदि यूपी में छह जीत सकते हैं तो बिहार में क्‍यों नहीं। उन्‍होंने पिछड़ों की एकता और जातिगत जनगणना की बात की लेकिन यात्रा की शुरुआत होते ही सुभासपा के बागियों ने भी नई पार्टी बनाने का ऐलान करके राजभर को अपनी ओर से एक और झटका दे दिया है।
              यूपी की सियासत में अपने अलग अंदाज के लिए मशहूर ओमप्रकाश राजभर का अगला कदम क्‍या होगा? सीएम योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात के बाद उनकी तारीफों के पुल बांधने के साथ वह एक तरफ भाजपा की ओर अपने झुकाव का संदेश दे रहे हैं तो दूसरी ओर सोमवार को सावधान यात्रा की शुरुआत करते हुए उन्‍होंने शिवपाल और ओवैसी के दरवाजे खुले होने की बात कर दी।
              एक निजी चैनल के सवालों का जवाब देते हुए राजभर ने कहा कि टाइम आने पर प्रयास किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि उनके लिए दरवाजे खुले हैं। राजभर ने कहा कि बिहार में हमारी पार्टी चुनाव लड़ती रही है। कहा कि जो लोग 75 साल की आजादी में हिस्‍सा नहीं पाए हैं उनको समझा रहे हैं कि जातिगत जनगणना, एक समान अनिवार्य शिक्षा व्‍यवस्‍था, गरीबों के फ्री इलाज आदि के बारे में जागरूक हों।

बागी कल बनाएंगे नई पार्टी
उधर, सुभासपा के बागियों ने ऐलान किया है कि वे मंगलवार को नई पार्टी बनाएंगे। महेंन्‍द्र राजभर ने कहा कि सुभासपा ओमप्रकाश राजभर की घर की पार्टी हो गई है। पिता-पुत्र तक सीमित हो गई है। बागी कल मऊ में नई पार्टी का ऐलान करेंगे। यह ओमप्रकाश राजभर के लिए झटका है।

अनिल राजभर ने कहा कि जल्‍द ऑल आउट हो जाएंगे ओपी राजभर
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि जल्‍द ही ओमप्रकाश राजभर ऑल आउट होने वाले हैं। उन्‍होंने कहा कि राजभर समाज जागरूक हो गया है। उनकी पार्टी के विकेट गिरने लगे हैं। जल्‍द ही राजभर ऑल आउट हो जाएंगे। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox