ट्विटर पर चाइल्ड पोर्नाग्राफी को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने भेजा ट्विटर को नोटिस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ट्विटर पर चाइल्ड पोर्नाग्राफी को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने भेजा ट्विटर को नोटिस

-महिला आयोग का आरोप 20-20 रुपये में ट्विटर इंडिया पर बेची जा रही चाइल्ड पॉर्नोग्राफी, साइबर सेल से मांगा जवाब

नई दिल्ली/- दिल्ली महिला आयोग ने ट्विटर पर अश्लील वीडियो बेचने, शेयर करने और बनाने के मामले में ट्विटर और दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को नोटिस जारी कर 26 सितंबर 2022 तक जवाब मांगा है। ट्विटर पर अलग-अलग हैंडल से 20-20 रुपये में बच्चियों और महिलाओं की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बेचने, साझा करने और बनाने के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने स्वतः सज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस की साइबर सेल और ट्विटर इंडिया को समन जारी किया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि आयोग ने ट्विटर को समन भेजकर जवाब-तलब किया है। ट्विटर और दिल्ली पुलिस को 26 सितंबर 2022 के लिए समन भेजा गया है। स्वाति मालीवाल ने बताया सैकड़ों ट्विटर हैंडल से बच्चियों और महिलाओं के अश्लील वीडियो साझा किए जाते हैं और उन पर बोली लगाई जाती है।

बच्चियों के नहाते हुए, सोते हुए और दुष्कर्म किए जाते हुए वीडियो अलग-अलग मूल्य पर बेचे जा रहे हैं। इसको लेकर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को जांच कर रिपोर्ट साझा करने तथा जवाब-तलब के लिए नोटिस भेजा गया है। ट्विटर इंडिया की पॉलिसी को लेकर भी उनसे जवाब-तलब किया जाएगा। ट्विटर इस तरह की गतिविधियों में कैसे संलिप्त हो सकता है इसको लेकर भी जांच की जाएगी। बच्चों से संबंधित किसी प्रकार का भी वीडियो साझा करना, बेचना या बनाना या ऐसे काम करने वाले को प्रश्रय देना या प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना सभी दंडनीय अपराध है। ऐसे में पूरे मामले से संबंधित सभी व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मालीवाल ने बताया की इस प्रकार के वीडियो संभवत किसी संगठित गिरोह का भी काम हो सकता है. वीडियो में दिखने वाली बच्चियों की पहचान की जा रही है ताकि उनसे संपर्क कर शिकायत की जा सके। साथ ही अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की भी जांच की जा रही है। कहीं इस प्रकार के और प्लेटफॉर्म पर गतिविधियां ना हो रही हों। ट्विटर पर अलग-अलग हैंडल द्वारा वीडियो फोटो साझा की जाती है, साथ ही उन पर कीमत व संपर्क नंबर लिखा होता है। पेटीएम, गूगल इत्यादि ऑनलाइन माध्यम के जरिए इन पर कीमत ली जाती है और बेहद कम कीमत होने के चलते ज्यादा से ज्यादा लोग इस प्रकार के अपराध में न चाहते हुए भी शामिल होते हैं। उन्होने कहा कि देश की बेटियों का सम्मान बनाएं रखने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। कोई भी महिलाओं के सम्मान का इस तरह से मजाक नही बना सकता।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox