नवरात्रि पूजन के लिए हो जाये तैयार, पूजन से लेकर उपवास तक में इन चीजों की होगी जरूरत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नवरात्रि पूजन के लिए हो जाये तैयार, पूजन से लेकर उपवास तक में इन चीजों की होगी जरूरत

नई दिल्ली/- 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है। नौ दिन के माता रानी के इस पवित्र पर्व की तैयारियां भी की जाने लगी हैं। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना यानी कलश स्थापना की जाती है और घर के मंदिर में माता रानी को स्थापित किया जाता है। नवरात्रि में भक्त उपवास करते हैं। कुछ लोग नौ दिन का तो कुछ पहला और आखिरी दिन व्रत रखते हैं। माता का श्रृंगार, भोग, कन्या पूजन, हवन समेत नवरात्रि में कई सारे कार्य होते हैं। जिनके लिए कई सारी चीजों की भी जरूरत होती है। अगर आप भी नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाते हैं और नवरात्रि में घटस्थापना करते हैं तो नवरात्रि की खरीदारी कर लें। नवरात्रि की पूजन सामग्री से लेकर माता के श्रृंगार और उपवास के लिए सामान की लिस्ट बना लें ताकि किसी चीज की कमी न रह जाए।

माता के श्रृंगार का सामान

नवरात्रि में आप माता की प्रतिमा या कोई तस्वीर सामने रखकर उनकी पूजा करते हैं। नवरात्रि के मौके पर नवदुर्गा का श्रृंगार किया जाता है। देवी के श्रृंगार के लिए आपको माता की चुनरी, कुमकुम, लाल बिंदी, आलता, लाल चूड़ियां, सिंदूर, शीशा और मेहंदी आदि सामान की जरूरत होती है। इसकी लिस्ट बनाकर खरीदारी कर लें।

इसके अलावा माता की चौकी भी सजानी होती है। माता की चौकी के लिए लाल रंग का कपड़ा बिछाया जाता है। मोतियों या फूलों की माला पहनाई जाती है। आप लाल रंग की साड़ी भी माता दुर्गा को अर्पित कर सकते हैं।

नवरात्रि में उपवास का सामान

नवरात्रि में नौ दिनों का व्रत रखें या पहला और आखिरी उपवास करें, लेकिन इसके लिए कुछ फलाहार की जरूरत होती है। नवरात्रि उपवास में आप घी से बना सात्विक भोजन कर सकते हैं। सिंघाड़े का आटा या कुट्टू का आटा, मुंगफली, मखाना, घी, आलू, लौकी, हरी मिर्च, व्रत में खाई जाने वाली सब्जी और ताजे फलों की नवरात्रि से एक दिन पहले खरीदारी कर लें।

नवरात्रि पूजा का सामान

नौ दिन के नवरात्रि उत्सव में पूजा के सामान की जरूरत होती है। अगर आप घटस्थापना कर रहे हैं, तो नवरात्रि पूजन सामग्री की लिस्ट बना लें।

-घटस्थापना के लिए कलश

-जौ बोने के लिए मिट्टी का पात्र,

-जौ बोने के लिए शुद्ध साफ मिट्टी

-जौ, अगर जौ न मिले तो गेहूं

-गंगाजल

-रोली

-कलावा

-सुपारी

-दूर्वापूजा

सामग्री की लिस्ट

-पीतल, तांबे या स्टील का एक लौटा, जल से भरा हुआ-कलश को ढकने के लिए मिट्टी या तांबे का ढक्कन-कलश में रखने के लिए एक सिक्का-पीपल या आम के पत्ते-रेशेदार ताजा नारियल-हवन के लिए सूखा नारियल-हवन सामग्री-फूल-पान-रुई बत्ती-तिल का तेल या घी-दीपक जलाने के लिए दीया-भोग के लिए मिठाई और फल

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox