नजफगढ़ निगम जोन ने अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध तोडफ़ोड़ अभियान चलाया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ निगम जोन ने अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध तोडफ़ोड़ अभियान चलाया

-मोहन गार्डन, नंगली सकरावती एवं विकास नगर में 7 संपत्तियों को किया ध्वस्त

नई दिल्ली/-नजफगढ़ निगम जोन व पश्चिमी  दिल्ली नगर निगम ने नजफगढ़ एवं पश्चिमी क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान जेसीबी मशीन एवं निगम की सहायता से प्लॉटिंग स्थल एवं वहां पर किए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। तोडफ़ोड़ की कार्रवाई मोहन गार्डन, नंगली एवं विकास नगर में की गई। तोडफ़ोड़ की कार्रवाई के दौरान 7 संपत्तियों को ध्वस्त किया गया एवं उन्हें आगे के निर्माण एवं रिहायशी उपयोग के लायक नही छोड़ा गया। ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान एक संपत्ति डी ब्लॉक नवादा मोहन गार्डन, एक संपत्ति सैनिक एनक्लेव सेक्टर-5 मोहन गार्डन, एक संपत्ति खेड़ी बाबा पुल विकास नगर मोहन गार्डन, एक संपत्ति खसरा नं 17/18 विकास नगर, एक संपत्ति जेमिनी पार्क नंगली सकरावती, एक संपत्ति नंगली मेट्रो स्टेशन के समीप एवं एक संपत्ति वृद्धाश्रम के समीप राणाजी एनक्लेव नंगली में ध्वस्त की गई।

 निगम ने कहा है कि डीएमसी एक्ट 1957 के अंतर्गत अवैध प्लॉटिंग एवं अवैध निर्माण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रहा है। कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग द्वारा अवैध निर्माण करने वाले बिल्डरों व कोलोनाइजरों को नोटिस भी जारी किए जाते हैं। यह अवैध निर्माण करने वाले बिल्डर भोली-भाली जनता को झूठे वादों एवं सस्ते मकान के लालच में फंसा लेते हैं। निगम अपने अधिकार क्षेत्र में अवैध निर्माण व प्लॉटिंग करने वाले बिल्डरों की पहचान के लिए निगरानी रखता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox