
नई दिल्ली/-नजफगढ़ निगम जोन व पश्चिमी दिल्ली नगर निगम ने नजफगढ़ एवं पश्चिमी क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान जेसीबी मशीन एवं निगम की सहायता से प्लॉटिंग स्थल एवं वहां पर किए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। तोडफ़ोड़ की कार्रवाई मोहन गार्डन, नंगली एवं विकास नगर में की गई। तोडफ़ोड़ की कार्रवाई के दौरान 7 संपत्तियों को ध्वस्त किया गया एवं उन्हें आगे के निर्माण एवं रिहायशी उपयोग के लायक नही छोड़ा गया। ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान एक संपत्ति डी ब्लॉक नवादा मोहन गार्डन, एक संपत्ति सैनिक एनक्लेव सेक्टर-5 मोहन गार्डन, एक संपत्ति खेड़ी बाबा पुल विकास नगर मोहन गार्डन, एक संपत्ति खसरा नं 17/18 विकास नगर, एक संपत्ति जेमिनी पार्क नंगली सकरावती, एक संपत्ति नंगली मेट्रो स्टेशन के समीप एवं एक संपत्ति वृद्धाश्रम के समीप राणाजी एनक्लेव नंगली में ध्वस्त की गई।

निगम ने कहा है कि डीएमसी एक्ट 1957 के अंतर्गत अवैध प्लॉटिंग एवं अवैध निर्माण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रहा है। कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग द्वारा अवैध निर्माण करने वाले बिल्डरों व कोलोनाइजरों को नोटिस भी जारी किए जाते हैं। यह अवैध निर्माण करने वाले बिल्डर भोली-भाली जनता को झूठे वादों एवं सस्ते मकान के लालच में फंसा लेते हैं। निगम अपने अधिकार क्षेत्र में अवैध निर्माण व प्लॉटिंग करने वाले बिल्डरों की पहचान के लिए निगरानी रखता है।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार