अब शस्त्र व शास्त्र से होगी हिन्दुत्व की रक्षा- स्वामी आनन्द स्वरूप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब शस्त्र व शास्त्र से होगी हिन्दुत्व की रक्षा- स्वामी आनन्द स्वरूप

-भारत को हिन्दूराष्ट्र घोषित करने के लिए नजफगढ़ में किया गया हिन्दू पंचायत का आयोजन -जान लो हिन्दूओं के लिए भारत के सिवा कोई और आश्रय स्थल नही है विश्व में, 2027 तक भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करवाने की तैयारी पूरी

नजफगढ़/नई दिल्ली/– शामंभवी पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी आनन्द स्वरूप जी महाराज ने नजफगढ़ में आयोजित काली सेना के हिन्दू पंचायत कार्यक्रम में कहा कि सनातन धर्म पर अब संकट के बादल छा गये हैं। हमे अपनी पहचान बचाये रखने के लिए शस्त्र व शास्त्र से हिन्दुत्व की रक्षा करनी होगी। वर्ना आतताई ताकतें विश्व के एकमात्र सनातनी देश पर कब्जा कर लेंगी। जागों अभी समय है अगर अब नही जागे तो फिर कभी जाग नही पाओगे। उन्होने कहा कि जान लो हिन्दूओं कि तुम्हारे लिए आपदा के समय भारत के सिवा विश्व में कोई और आश्रय स्थल नही है। साथ ही उन्होने कहा कि 2027 तक भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित कर दिया जायेगा। हमने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। इस हिन्दू पंचायत में काफी संख्या में नजफगढ़ देहात व कालोनियों से बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने भाग लिया। हिन्दू पंचायत में भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद भारत सरकार के निदेशक डा. ओम जी उपाध्याय ने मुख्यवक्ता के रूप में भाग लिया और लोगों को सनातन धर्म का इतिहास बताया। हिन्दू पंचायत की अध्यक्षता डा. अजय पुंडीर ने की तथा अशोक यादव व काली सेना दिल्ली प्रदेश ने कार्यक्रम का आयोजन किया।  
               

 रविवार को नजफगढ़ के पहल गार्डन में हिन्दू वर्ग के बुद्धिजीवियों की चहल-पहल रही। मौका था भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करवाने को लेकर हिन्दू पंचायत का। इस पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में शामंभवी पीठाधीश्वर व शंकराचार्य परिषद काली सेना के संस्थापक पूज्य स्वामी आनन्द स्वरूप जी महाराज हुए। विशिष्ठ अतिथि के रूप में आईटीबीपी के पूर्व डीआईजी पी के सिंह, वर्ल्ड हिन्दू फेडरेशन के अजय सिंह, न्यूरोसर्जन डा. अमिताभ गुप्ता व क्रांतिकारी हिन्दू कार्यकर्ता गीता भारद्वाज भी उपस्थित रही। साथ में जयहिन्द मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने भी अपने विचार रखें।             इसके अलावा कन्या गुरूकुल लोवा कलां की शिक्षिका बहन विद्यावती आर्य ने अपनी शिष्याओं के साथ भाग लिया और वैदिक रीति से कार्यक्रम की शुरूआत कराई। इस मौके पर आर्य कन्या ने अपनी ओजस्वी वाणी में कविता पाठ भी किया जिसने सभी श्रोताओं के मन को झकझौर दिया।

हिन्दू पंचायत को संबोधित करते हुए स्वामी जी आनन्द स्वरूप जी महाराज ने कहा कि ईसवी 715 से इस देश में कुछ भूत आ गये है। ये अहमद वाला भूत अब देश में आ गया है। लेकिन इससे पहले ये अहमद वाला भूत नही था। आज जो अहमद, मोहम्मद, युसुफ, हुसैन व सैयद बनकर घूम रहे है। ये सब हमारे ही लोग हैं। हमे अपने लोगों से नही लड़ना है सिर्फ अहमद वाले भूत से लड़ना है। सोचना होगा तस्लीम रहमानी जिसने भगवान शिव को खुलकर गाली दी थी वो आज भी लगातार डिबेट कर रहा है लेकिन नुपुर शर्मा ने तस्लीम रहमानी को जवाब देने पर छिपकर रहना पड़ रहा है।

भाईयों ये उनकी एकजुटता व ताकत लेकिन नुपुर के लिए ना पार्टी खड़ी हुई और ना आप तो ये तो होना ही था। आज मैं बताना चाहता हूं कि हमारे देश का बंटवारा अग्रेजी व मुस्लिम चाल की शिकार का नतीजा है। जबकि एक हिस्सा इस्लामिक देश पाकिस्तान बना और हम धर्मनिरपेक्ष बन गये। ये षडयंत्र नही तो क्या है। 60 साल में देश धर्मनिरपेक्षता का बोझ हम ढोते आये है लेकिन अब हिन्दू जाग रहा है। अब हम आतताईयों को उसकी ही भाषा में जवाब दे रहें है। उन्होने कहा कि देश में म्यामार से चले रोहिग्यांग हमारे देश की राजधानी तक पंहुच गये। कश्मीर में करीब 25 लाख रोहिंग्यांग अवैध रूप से डेरा डाले हुए है कोई उनसे पूछने वाला नही है। सबसे बड़े आश्चर्य की बात तो यह है कि इन लोगों के आधार व वोट कार्ड भी बन गये है। आखिर कब तक हिन्दू सोता रहेगा अगर हम अब भी नही जागे तो फिर कभी नही जाग पायेंगे। हमे देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए अभियान चलाना होगा। हम इस कार्य में लगे है और आप लोगों से अपील करते है कि आगे आये और तन,मन,धन से इस अभियान में अपनी आहूति डाले। तभी हमारी सनातनी व्यवस्था बची रह सकेगी। उन्होने कहा कि काली सेना के 15 लाख कार्यकर्ता पूरे देश में भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित कराने के लिए प्रतिबद्ध है और अपना काम कर रहे है। हमारी योजना है कि हम 2027 तक भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करवा देंगे।

जयहिन्द मंच के संस्थापक सुरेश शर्मा ने कहा कि स्वामी जी आप नेतृत्व संभालों हमारे मंच में भी 12 लाख कार्यकर्ता है जिनकों मैं आज से आपकों सौंपता हूं। इसी तरह अनकों लोगों ने अपने विचारों व योगदान से स्वामी आनन्द स्वरूप जी का हौंसला बढ़ाया। इस हिन्दू पंचायत में समाज सेवी संजय बुधवार, औमप्रकाश सहरावत, सुरेश तंवर व अध्यापिका निशा सिंह ने अपनी कविता के माध्यम से श्रोताओं व मेहमानों को सोचने पर विवश कर दिया। हिन्दू पंचायत की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क दिखाई दिया और कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम के समापन पर डा. अजय पुंडीर ने सभी मेहमानों व श्रोताओं का आभार प्रकट किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox