नांगलोई में स्कूल में छात्रा के सिर पर गिरा पंखा, गंभीर रूप से घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नांगलोई में स्कूल में छात्रा के सिर पर गिरा पंखा, गंभीर रूप से घायल

-नांगलोई जेजे कॉलोनी स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का मामला

नांगलोई/नई दिल्ली/- नांगलोई जेजे कॉलोनी स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक छात्रा के सिर पर पंखा गिरने का मामला सामने आया है। स्कूल प्रबंधन छात्रा के उपचार में सहयोग कर रहा है। हालांकि अभी भी छात्रा की हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों को यह भी डर सता रहा है कि ईलाज के बाद उनकी बेटी पूर्ण रूप से ठीक भी हो पायेगी या नही। वहीं भाजपा ने दिल्ली के स्कूलों को लेकर आप के दांवों पर सवालिया निशान लगा दिया है।

इस मामले पर सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर लिखा है कि स्कूल की छत से पंखा गिरने से छात्रा को गंभीर चोटें आई है। यह दर्शाता है कि दिल्ली के स्कूलों का कितना विकास हुआ है। वहीं घायल अंजलि की मां पानो देवी ने बताया कि वह नवमी कक्षा में पढ़ती है। शनिवार को स्कूल गई थी। लंच टाइम के बाद जैसे ही वह अपनी कक्षा में बैठी। उसी दौरान पंखा उसके सिर पर गिर गया। उसे स्कूल प्रबंधन ने ही सोनिया अस्पताल में भर्ती करा कर मामले की जानकारी हमें दी। छात्रा अंजलि ने कहा कि छत में सीलन है और इसी कारण पंखा अचानक नीचे गिर गया। इससे मुझे काफी चोट लगी है। अभी भी सिर चकरा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले 2 दिन आईसीयू में रखा गया यहां पर सभी टेस्ट किए गए। पानो देवी ने कहा कि मुझे इस बात की चिंता हो रही है कि कहीं आगे चलकर सिर में लगी चोट परेशानी का सबब न बन जाए। स्थानीय विधायक रविंद्र शौकीन ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर इस तरह का मामला है तो छात्रा का बेहतर इलाज कराया जाएगा। उत्तर पूर्वी जिला भाजपा उपाध्यक्ष आनंद त्रिवेदी ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मामले की जानकारी देते हुए छात्रा के परिवार की मदद करने के लिए पत्र लिखा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox