नई दिल्ली/- नेशनल यूथ पार्टी ने महिलाओं को लेकर फैले भ्रम को तोड़ते हुए उन्हे पूरे देश में राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना शुरू कर दिया है। जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी अभियान के तहत रविवार को डाबड़ी में वूमेन फॉर चेंज- एंपावरमेंट थ्रू पॉलिटिक्स पर एक सेमिनार कर महिलाओं को जागरूक करने का अभियान शुंरू किया। इससे पहले भी इसी नारे पर नेशनल यूथ पार्टी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कार्यक्रम में महिलाओं को लोकतंत्र में राजनीतिक के समान अवसर व अधिकार दिलाने के लिए अपनी महिला ताकत दिखाकर अपनी मंशा जता चुकी है।

रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में वूमेन फॉर चेंज एंपावरमेंट थ्रू पॉलिटिक्स विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली प्रदेश की पार्टी उपाध्यक्ष प्रतिभा झा ने सहसंचालक के रूप में भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज सेविका रजनी मेहरोलिया, समाजसेवीका सलोनी गुलाटी, समाज सेविका आराधना निंबेकर, राष्ट्रीय सचिव डॉ जेबा खान, राष्ट्रीय महासचिव रजनीश झा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अधीषराज भल्ला, टीना जिंदल, शशी जीत, निगम उपाध्याय का अथक प्रयास रहा। वहीं सम्मानित सदस्यों ने कार्यक्रम के दौरान सामुहिक बैठक कर एक-दूसरे से अपने विचार भी सांझा किये।

इस अवसर पर प्रतिभा झा ने कहा कि देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के बावजूद भी अभी भी महिलाओं को उनकी सही राजनीतिक हिस्सेदारी नही मिली है। हम सब को मिलकर महिलाओं के सशक्तीकरण व राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए अभियान को चलाते रहना होगा। वहीं कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष शशी जीत ने सभी का आभार जताया। इसके साथ ही बहुत सारे कार्यकर्ता/पदाधिकारियों का प्रयास भी सराहनीय रहा है। नेशनल यूथ पार्टी को सफल बनाने के लिए ऐसे ही टीम वर्क से काम करना पड़ेगा…


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस