17 अक्तुबर को होंगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव, 19 को आयेगा परिणाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

17 अक्तुबर को होंगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव, 19 को आयेगा परिणाम

-कांग्रेस पार्टी ने नए अध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय कर दी है, अभी तक उम्मीदवारों का पता नही

नई दिल्ली/- कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय हो गई है। 17 अक्टूबर को पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए वोटिंग होगी। वहीं 19 अक्टूबर को काउंटिंग होगी। इससे पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी की वर्चुअल बैठक हुई थी। इसमें अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी के साथ पार्टी सांसद राहुल गांधी भी शामिल हुए थे। हालांकि पार्टी के अधिकतर नेता राहुल गांधी को मनाने का प्रयास कर रहे है लेकिन अभी तक यह तय नही हुआ है कि इस चुनाव में उम्मीदवार कौन होंगे या चुनाव निर्विरोध संपन्न होगा।
                 कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद पार्टी ने नए पार्टी अध्यक्ष के चुनाव का फैसला लिया है। पार्टी अध्यक्ष चुनाव के लिए शिड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक 22 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। वहीं 24 सितंबर कर नामांकन किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की वापसी के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की गई है। इसके बाद 17 अक्टूबर को चुनाव और 19 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।

लंबे समय से सोनिया हैं अंतरिम अध्यक्ष
सीडब्ल्यूसी ने पिछले साल जिस कार्यक्रम को मंजूरी दी थी, उसके मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच पूरी की जानी थी। राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी पार्टी की कमान संभाल रही हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox