मेघालय में अपनी सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त दिखे एनपीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोनराड के संगमा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मेघालय में अपनी सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त दिखे एनपीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोनराड के संगमा

-चुनाव से पहले किसी भी पार्टी से नही होगा गठबंधन, आगामी रणनीति के तहत राष्ट्रीय स्तर पर सभी राज्यों में चुनाव लड़ेगी पार्टी

मेघालय/- मेघालय के मुख्यमंत्री और एनपीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोनराड के संगमा ने कहा कि नेशनल पीपुल्स पार्टी इस वक्त देश की गिनी चुनी कुछ चुनिंदा राजनीतिक पार्टियों में से एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी है। इसके पीछे हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं की मेहनत शामिल है। आने वाले चुनावी दिनों में नेशनल पीपुल्स पार्टी सिर्फ उत्तर पूर्व क्षेत्र की पार्टी नहीं रहेगी बल्कि वह देश के सभी प्रमुख राज्यों में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। रही बात मेघालय में होने वाले विधानसभा चुनावों में गठबंधन की तो यह तय हुआ है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनावों से पहले किसी भी राजनैतिक दल से गठबंधन नहीं करेगी। इसमें भारतीय जनता पार्टी भी शामिल है।
               उन्होने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बहुत कुछ मसले थे जिन पर चर्चा हुई है। निश्चित तौर पर पार्टी को आगे ले जाने के लिए एक पूरा रोड मैप भी चर्चा में शामिल किया गया है। इसके अलावा पार्टी की अंदरूनी व्यवस्थाओं को मजबूत करने और उनको आगे ले जाने के लिए जिम्मेदारियों को दिया गया है। उन्होने एक सवाल के जवाब में कहा कि पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला निश्चित तौर पर एक बड़ी उपलब्धि है। इसमें हमारे कार्यकर्ताओं नेताओं और उत्तर पूर्व क्षेत्र की जनता का बड़ा योगदान है। हमारी पार्टी ने आने वाले दिनों के चुनावों के लिए कई योजनाएं बनाई हैं ताकि हम सही मायने में राष्ट्रीय पार्टी की पहचान को बरकरार रख सकें।
              आने वाली योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होने कहा कि पहली बात तो यह है कि नेशनल पीपुल्स पार्टी अब सिर्फ उत्तर पूर्व क्षेत्र की पार्टी के तौर पर नहीं पहचानी जाएगी। हम आने वाले दिनों में नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में तो अपना फोकस करेंगे ही बल्कि देश के अन्य सभी राज्यों में भी चुनाव लड़ेंगे। एनपीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी विचार कर रही है कि आने वाले दिनों में राजस्थान, मध्यप्रदेश, उड़ीसा और दक्षिण के राज्यों में भी अपना विस्तार करके चुनावी मैदान में प्रत्याशी उतारे।
              मेघालय में होने वाले चुनावों में किसी भी पार्टी से गठबंधन को लेकर उन्होने कहा कि नेशनल पीपुल्स पार्टी किसी भी राजनीतिक दल के साथ चुनाव से पहले कोई गठबंधन करके मैदान में नहीं उतरने जा रही है। इसमें भारतीय जनता पार्टी भी शामिल है। मतलब, हम भाजपा के साथ कोई भी चुनावी गठबंधन करके मैदान में नहीं उतरने वाले हैं। वैसे भी जनता के बीच में हमारी पार्टी की एक विचारधारा बहुत अहम है। इसमें पहली बात तो यही है कि आने वाले विधानसभा के चुनावों में जिस तरीके से जनता का भरोसा हमारी सरकार पर रहा है उससे मेघालय में गठबंधन की सरकार की कोई तस्वीर नहीं दिखती है। फिर भी अगर चुनाव के बाद कोई परिस्थितियां बनती हैं तो तब का तब देखा जाएगा।
              उन्होने कांग्रेस को लेकर कहा कि निश्चित रूप से कांग्रेस एक बड़ी पार्टी रही है। लेकिन अभी जो उसके हालात है वह न मेघालय में कहीं पर खड़ी दिख रही है और ना पूरे देश में कहीं पर खड़ी दिख रही है। देश की इतनी बड़ी पार्टी का आज यह हश्र है। इसको देखकर दुख होता है। लेकिन यह पार्टी का उनका अपना मसला है और उनको ही देखना होगा।
           उन्होने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाये जाने को लेकर कहा कि मेरे पिता पी ए संगमा का देखा गया सपना द्रौपदी मुर्मू जी के नए राष्ट्रपति के रूप में नियुक्ति से पूरा हुआ है। मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने आदिवासियों के उत्थान के लिए बहुत बड़ा संदेश दिया है।
            उन्होने कहा कि आज असम और मेघालय के बीच हुए समझौते के तहत अब स्थितियां सामान्य हैं। समझौते के तहत ही सब कुछ चल रहा है। साथ ही दूसरे राज्यों में चुनाव लड़ने की बात पर उन्होने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों की राजनैतिक शक्ति के साथ हमारी पार्टी दबे, कुचले शोषित, वंचित और आदिवासियों के सामाजिक उत्थान का सपना लेकर आगे बढ़ रही है। एनपीपी ऐसे ही समुदायों की आवाज बन कर पूरे देश में एक अभियान बनाएगी और जन जन तक पहुंचेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox