पीडब्ल्यू के 15000 से ज्यादा विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिये क्वालिफाई कर एक उपलब्धि हासिल की      

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीडब्ल्यू के 15000 से ज्यादा विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिये क्वालिफाई कर एक उपलब्धि हासिल की      

-पीडब्ल्यू के 1600 से ज्यादा विद्यार्थियों ने 99 परसेंटाइल अंक अर्जित किये। यह पीडब्ल्यू के इतिहास में सबसे ज्यादा है और 370 से ज्यादा विद्यार्थियों ने 99.5 परसेंटाइल अर्जित किये -पीडब्ल्यू के 2170 से ज्यादा विद्यार्थी अंडर 10000 रैंक में आए - पीडब्ल्यू के आंशिक रूप से दृष्टिहीन विद्यार्थी विग्नेशगाइकोटी ने जीईएन-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी कैटेगरी में 1274वीं ऑल इंडिया रैंकिंग पाई और वह कास्ट-पर्सन्स वाली डिसेबिलिटी पीडब्ल्यूडी लिस्ट मेंफर्स्ट रैंक होल्डर हैं

नई दिल्ली/- भारत के सबसे किफायती एवं सुलभ एड-टेक प्लेटफॉर्म पीडब्ल्यू(फिजिक्सवाला) ने घोषणा की है कि उसके 1600 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में 99 परसेंटाइल अर्जित किये हैं और उन्हें योग्य घोषित किया गया है। नये ऐतिहासिक मापदंड स्थापित करने के अलावा, 2170 से ज्यादा विद्यार्थी अंडर 10000 रैंक में रहे। इस परीक्षा में370 से ज्यादा विद्यार्थियों ने 99.5 परसेंटाइल अर्जित किये और 20 से ज्यादा विद्यार्थियों ने 99.9 परसेंटाइल से ज्यादा अर्जित किये। ऐसा पहली बार हुआ है कि पीडब्ल्यू प्लेटफॉर्म पर लाइव पढ़ने वाले 15000 से ज्यादा विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड 2022 के लिये क्वालिफाई किया है।पीडब्ल्यू की पढ़ाई की तकनीक हमेशा से विद्यार्थियों को सुलभ एवंकिफायती, श्रेणीमें सर्वश्रेष्ठ शिक्षा और अध्यापन में उत्कृष्ट सहयोग प्रदान करने हेतुसमर्पित रही है। इस साल की उपलब्धियों से परिवार और विद्यार्थी बड़े खुश हैं, क्योंकि पीडब्ल्यू मेंउनके विश्वास का अंजाम पढ़ाई के बेहतरीन परिणामों में हुआ है। पीडब्ल्यू के विद्यार्थियों को लाइव और रिकॉर्डेड क्लासेस, डेली प्रैक्टिस पेपर्स, 24 गुणा 7 डाउट-सॉल्विंग इंजन, व्यक्तिपरक अध्ययन सामग्री और कार्यों का फायदा हुआ है, जिन्होंने विषय का ठोस ज्ञान पाने में विद्यार्थियों की मदद की है। विद्यार्थियों को अतिरिक्त अध्ययन सामग्री के लिये ऐप पर मुफ्त पीडब्ल्यू लाइब्रेरी तक पहुँच भी मिली।
                संस्थापक एवं सीईओ, श्री अलख पांडे ने कहा – ”मैं इतने सारे विद्यार्थियों को जेईई एडवांस्डके लिये क्वालिफाई करता देखकर बहुत खुश हूँ। यह परिणाम अध्यापन की उस विधि को सिद्ध करते हैं, जिसे हमने अपने विद्यार्थियों के लिये सावधानी से तैयार किया है, ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें। यह उपलब्धि हमारे समर्पित शिक्षकों की है, जो लगातार हमारे विद्यार्थियों के साथ जुड़े रहते हैं और तैयारी में उनकी मदद करते हैं। हम उन सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हैं, जिन्होंने इतने अच्छे अंक अर्जित किये हैं और जेईई एडवांस्ड के लिये क्वालिफाई किया है।‘’पीडब्ल्यू सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध शैक्षणिक वातावरण और अवसरों द्वारा सभी पढ़ने वालों की ऊँची महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में काम करता है। आंशिक रूप से दृष्टिहीन विग्नेश गाइकोटी ने जीईएन-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी कैटेगरी में 1274वीं ऑलइंडिया रैंकिंग पाई है और वह कास्ट-पर्सन्स वाली डिसेबिलिटी पीडब्ल्यूडी लिस्टमें फर्स्ट रैंक होल्डर हैं। विग्नेश नये मापदंड निर्मित करने और जेईई एडवांसमें सफल होने के लिये उत्सुक हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox