शैडोफैक्स के ‘बिग मनी वीकेंड’ का जोरदार समापन; संजीवा जे ने मारूति आल्टो का मेगा प्राइज जीता!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शैडोफैक्स के ‘बिग मनी वीकेंड’ का जोरदार समापन; संजीवा जे ने मारूति आल्टो का मेगा प्राइज जीता!

-3 दिन चले इस इवेंट ने शैडोफैक्स के डिलीवरी पार्टनर्स की कम्युनिटी को आकर्षक प्रोत्साहनों के साथ अपनी कमाई बढ़ाने में मदद की, उन्होंने एक दिन में 4500 रुपये से ज्यादा कमाए

नई दिल्ली/- लास्ट-माइल डिलीवरी के लिए भारत के सबसे बड़े क्राउडसोर्स्ड थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म, शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज ने अपने वार्षिक ‘बिग मनी वीकेंड’ कैम्पेन का जोरदार ढंग से समापन किया है। इस प्लेटफॉर्म के बिग मनी वीकेंड का समापन धमाकेदार रहा, जिसमें बेंगलुरु के संजीवा जे ने मारूति आल्टो का मेगा प्राइज जीता, पुणे के शिवकुमार रेवान ने रेफ्रीजरेटर जीता और बेंगलुरु के ही शिवा एसके ने टेलीविजन जीता। इसके अलावा, 55,000 डिलीवरी पार्टनर्स की भागीदारी वाले इस इवेंट में बेंगलुरु के विजय कुमारा ने 3 दिनों में 14,855 रुपये कमाए।
              भारत में त्यौहारों के शानदार मौसम से ठीक पहले आयोजित, 3 दिन का यह कैम्पेन 5 अगस्त से लाइव हुआ और इस प्लेटफॉर्म के डिलीवरी पार्टनर्स की बड़ी कम्युनिटी द्वारा इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। इस कैम्पेन ने उन्हें आकर्षक प्रोत्साहनों से अपनी कमाई बढ़ाने में सक्षम बनाया। शैडोफैक्स के लिये जश्न जैसे इस इवेंट में उसके प्लेटफॉर्म पर इन 3 दिनों में पिछले कुछ सप्ताहांतों की तुलना में ऑर्डर्स में 50þ की वृद्धि देखने को मिली।
                शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज के सह-संस्थापक एवं सीओओ प्रहर्ष चंद्रा ने कहा, “यह घोषणा करते हुए हम उत्साहित हैं कि हमारा बिग मनी वीकेंड काफी सफल रहा। इस वार्षिक कैम्पेन के साथ हमारा लक्ष्य है अपने डिलीवरी पार्टनर्स को ज्यादा कमाई का मौका देना, क्योंकि हमारा पक्का मानना है कि हमारी और उनकी तरक्की साथ-साथ होती है। हमें बहुत खुशी है कि इस कैम्पेन को पिछले संस्करणों की तरह बेहतरीन प्रतिसाद मिला और सच तो यह है कि इसमें भागीदारी ज्यादा रही, क्योंकि हम इसे पिछले कैम्पेन से ज्यादा बड़ा और बेहतर बनाना चाहते थे। हमें विश्वास है कि हम आने वाले महीनों में अच्छी वृद्धि करेंगे।”
                शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज ने हाल ही में एक अनूठा ‘सुपर ऐप’ भी लॉन्च किया है, जिससे डिलिवरी पार्टनर्स और तेजी से विकास कर पाएंगे। यह ऐप सिंगल इंटरफेस के माध्यम से अलग-अलग प्लेटफॉर्म तक पहुंच मुहैया कराकर राइडर्स को कई मौके उपलब्ध कराता है। शैडोफैक्स में करीब 100 ब्रैंड्स हैं, जो डिलिवरी का काम करने वाले एक्जिक्यूटिव्स को काम में बेहतर लचीलेपन के साथ आमदनी के बेहतर मौके भी मुहैया कराती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox