लोवा कला कन्या गुरुकुल में मनाया गया श्रावणी पर्व

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लोवा कला कन्या गुरुकुल में मनाया गया श्रावणी पर्व

- वैदिक परंपरा के अनुसार वेद पाठियों के लिए श्रावण मास की पूर्णिमा सबसे बड़ा त्यौहार

बहादुरगढ़/- रक्षाबंधन का पर्व एक और जहां भाई-बहन के अटूट रिश्ते को राखी की डोर में बांधता है, वहीं यह वैदिक समाज को वर्ष भर में आत्म शुद्धि का अवसर भी प्रदान करता है। वैदिक परंपरा के अनुसार वेद पाठियों के लिए श्रावण मास की पूर्णिमा सबसे बड़ा त्यौहार है। यही कारण है कि वीरवार को लोवा कलां स्थित कन्या गुरुकुल में नव आगंतुक छात्राओं के उपनयन संस्कार और वेदारंभ के साथ श्रावणी पर्व मनाया गया।


            वीरवार को समारोह का आरंभ यज्ञ के साथ प्रातः 8ः00 बजे आरंभ हुआ। इस अवसर पर यज्ञ के मुख्य ब्रह्मा अचार्य सत्यम जी रहे जबकि आर्य समाज के प्रचार मंत्री आर्य हरिओम दलाल, सतपाल वत्स ब्रह्मजीत आर्य, सुनील, विजेंद्र खोखर, जयपाल दहिया, करतार सिंह टिकरी, सतबीर राठी, कर्नल राजेंद्र सहरावत, लक्ष्मी आर्या, कौशल्या, रमेश आर्य व दिल्ली से एसडीएम सुचेत सिंह आर्य तथा हिमांशु आर्य के साथ-साथ छात्राओं के अभिभावकों ने भी इसमें भाग लिया। इस अवसर पर गुरुकुल की ब्रह्मचारिणियों ने अनेक सांस्कृतिक आयोजन पेश किए। आचार्य राजन मान व विद्यावती ने बताया कि श्रावणी उपक्रम के दौरान आत्म शुद्धि के लिए अभिषेक और हवन किया जाता है ताकि बच्चे शुद्ध मन से अपनी पठन पाठन की क्रिया को आरंभ कर सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox