दिचाऊं में नीलम कृष्ण पहलवान ने किया कांवड़ शिविर का शुभारंभ, सैंकड़ो महिलाओं ने किया कीर्तन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिचाऊं में नीलम कृष्ण पहलवान ने किया कांवड़ शिविर का शुभारंभ, सैंकड़ो महिलाओं ने किया कीर्तन

-गांव के शिवालय में हवन के साथ किया गया शुभारंभ, कांवड़ियों को दी जायेगी सभी सुविधाऐं

नजफगढ़/- नजफगढ़ क्षेत्र के दिचाऊं गांव में पूर्व पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने हवन के साथ गांव के शिवालय में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गांव की सैंकड़ों लोगों ने भाग लेकर आहूति डाली और महिलाओं ने कीर्तन कर कांवड़ सेवा का मान बढ़ाया। सेवा समिति की तरफ से श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण भी किया गया। वहीं गांव की सैंकड़ों महिलाओं ने शिव लिंग पर जलाभिषेक कर सभी के लिए शुभ शिवरात्री की मंगलकामना भी की।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी गांव में कांवड सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया है। भरत सिंह परिवार हर साल अपने गांव के साथ-साथ सोनीपत, गुरूग्राम व हरिद्वार में कांवड़ सेवा शिविरों का आयोजन करता आया है। इस बार भी हम हर जगह पूरी श्रद्धा के साथ शिविरों का आयोजन कर रहे है। उन्होंने बताया कि दिचाऊं गांव में आज ग्रामीणों के सहयोग से हवन के साथ शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर में हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे सभी शिवभक्तों को सभी सुविधाऐ मुहैया कराई जायेंगी। शिव भक्तों को खाने से लेकर दवाईयां तक मुफ्त दी जायेगी। वहीं उनके रूकने की पूरी व्यवस्था होगी। रोजाना मंदिर में हवन किया जायेगा और सभी श्रद्धालुओं को देशी घी का प्रसाद दिया जायेगा। सभी गा्रमीण मिलकर इस शिविर में सेवा में सहयोग देंगे। शिवरात्री के दिन कई विशेष आयोजन भी किए जायेंगे। उन्होने अपील करत ेहुए कहा कि सभी ग्रामीण इसे अपना ही शिविर समझे और सेवाकार्य में पूरा सहयोग करे। उन्होने आज हवन में माताओं व बहनों द्वारा किये गये कीर्तन की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज भी गांवों में अपनी संस्कृति को महिलाऐं जींवत रखे हुए है। मै उनका दिल से आभार व्यक्त करती हूं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox